[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style गीता के 7 उपदेशों में है पर्सनालिटी को बेहतर करने का मंत्र, फॉलो कर लिया को हर जगह होगी तारीफ

गीता के 7 उपदेशों में है पर्सनालिटी को बेहतर करने का मंत्र, फॉलो कर लिया को हर जगह होगी तारीफ

0
गीता के 7 उपदेशों में है पर्सनालिटी को बेहतर करने का मंत्र, फॉलो कर लिया को हर जगह होगी तारीफ
Gita Updesh, Pic Credit- Freepik

Gita Updesh: आज के समय हमारा व्यक्तित्व सबसे महत्वपूर्ण होता है. जब भी हम किसी इटरव्यू के लिए कहीं जाते हैं तो वह हमारी पर्सनालिटी ही देखी जाती है. इंटरव्यू ही केवल क्यों आपका व्यक्तित्व आपको किसी भी रिश्ते को बेहतर ढंग से चलाने में आपकी मदद करता है. आपके व्यक्तित्व से ही आपका इंप्रेशन बनता है. लेकिन क्या आपको बता है श्रीकृष्ण ने हजारों साल पहले ही व्यक्तित्व को सुधारने के लिए रास्ते बता दिये थे. व्यक्तित्व का मतलब सिर्फ आपके कपड़ों से नहीं है बल्कि आपकी सोच, व्यवहार से भी. गीता में छिपे कई ऐसे “मंत्र” हैं जो व्यक्तित्व निखारने में मदद करेगा. आइए जानते हैं गीता के वो प्रमुख उपदेश जो आपके व्यक्तित्व को नई दिशा दे सकते हैं.

कर्म करो, फल की चिंता मत करो

गीता में कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन का संदेश दिया गया है. इसका अर्थ है- व्यक्ति को परिणाम की चिंता किए बिना केवल अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए. यह सोच तनाव और अस्थिरता को दूर कर आपके कार्य के प्रति समर्पण बढ़ाती है.

Also Read: क्या आप भी शिलाजीत के नाम पर फैले इन 6 झूठ के हो गये हैं शिकार, जानिए पूरी सच्चाई और इसके फायदे

मन पर नियंत्रण जरूरी

गीता में इंद्रियाणि पराण्याहुरिन्द्रियेभ्यः परं मनः का उपदेश दिया गया है. इसका मतलब है कि जो व्यक्ति अपनी इंद्रियों और मन पर नियंत्रण कर लेता है, वही सच्चा ज्ञानी और संतुलित जीवन जीने वाला होता है. इससे आपमें अनुशासन आने के साथ साथ धैर्य भी आएगा.

समता की भावना अपनाएं

गीता में समत्वं योग उच्यते की बात कही गयी है. यानि सुख-दुख, सफलता-विफलता, लाभ-हानि इन सभी में जो व्यक्ति समान रहता है, वही सच्चा योगी है. यह व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से स्थिर बनाती है.

संदेह नहीं, विश्वास जरूरी है

गीता में संशयात्मा विनश्यति का मंत्र दिया गया है. इसका मतलब है कि जो व्यक्ति हर बात में संदेह करता है, उसका नाश निश्चित है. खुद में विश्वास रहने से आपमें स्पष्ट निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी.

क्रोध और लोभ को छोड़ें

गीता में काम एष क्रोध एष रजोगुणसमुद्भवः का उपदेश दिया गया है. अथार्त क्रोध और वासना मनुष्य को पतन की ओर जाती है. क्रोध और लोभ का छोड़ने से आपमें शांत, संतुलित और प्रभावशाली व्यवहार का निर्माण होगा.

ज्ञान और विवेक का विकास करें

गीता में तद्विद्धि प्रणिपातेन परिप्रश्नेन सेवया का उपदेश दिया गया है. जिसका मतलब है कि सच्चा ज्ञान सेवा, श्रद्धा और जिज्ञासा से प्राप्त होता है. यह सोच व्यक्ति को विनम्र, नयी चीज सीखने के लिए तत्पर और सामाजिक रूप से आकर्षक बनाती है.

आत्मा अजर-अमर है

गीता में न जायते म्रियते वा कदाचित् की बात कही गयी है. इसका अर्थ है कि आत्मा का कोई जन्म-मरण नहीं होता, वह शाश्वत है. यह दृष्टिकोण मनुष्य को मृत्यु के भय को खत्म कर, जीवन के असली उद्देश्य के बारे में बताता है.

Also Read: Vastu Tips: गुरुवार को कर लिया यह काम तो घर पर आकर ठहर जाएंगी मां लक्ष्मी, दूर होगी हर तरह की समस्या

Previous article युवक की गोलीमार हत्या, कष्टहरणी गंगा घाट से शव बरामद
Next article आयोग की ओर से गुजरात की कंपनी को टेंडर देने पर तृणमूल ने उठाया सवाल
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel