[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style नाश्ता हो या रात का डिनर, बनाएं झटपट रेस्टोरेंट स्टाइल गार्लिक पराठा

नाश्ता हो या रात का डिनर, बनाएं झटपट रेस्टोरेंट स्टाइल गार्लिक पराठा

0
नाश्ता हो या रात का डिनर, बनाएं झटपट रेस्टोरेंट स्टाइल गार्लिक पराठा
garlic paratha (ai image)

Garlic Paratha Recipe: अगर आप रोज के पराठों में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो गार्लिक पराठा एक बढ़िया ऑप्शन है. लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं जैसे पाचन में मदद करना, इम्यूनिटी बढ़ाना और शरीर को अंदर से गरम रखना. ये पराठा लहसुन की ताजगी, मसालों की टेस्ट और कुरकुरेपन का जबरदस्त स्वाद देता है. साथ ही, इसे बनाना भी बहुत आसान होता है. तो चलिए जानते हैं घर पर गार्लिक पराठा बनाने के बारे में. 

गार्लिक पराठा बनाने की सामग्री 

  • लहसुन की कलियां – 10-12 (पीसी हुई)
  • हरा धनिया – 2 कलियां (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा  छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर – आधा छोटा चम्मच (ऑप्शन)
  • तेल या घी – आवश्यकतानुसार 
  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – स्वाद अनुसार 
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच 
  • पानी – आवश्यकतानुसार

यह भी पढ़ें: Atta Noodles Recipe: अब मैदा नहीं! बनाएं घर पर टेस्टी और हेल्दी आटा नूडल्स

यह भी पढ़ें: Chowmein Recipe: अब रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आपके घर में, जानिए बाजार जैसा चाउमीन बनाने की विधि

गार्लिक पराठा बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें, फिर अब इसमें नमक, अजवाइन और थोड़ा सा तेल डालें. 
  • अब आटा को थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम गूंथ लें. इसे ढककर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. 
  • अब एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें. फिर उसमें लहसुन डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा भूनें. 
  • इसके बाद इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, नमक और अमचूर और धनिया पत्ता मिलाकर गैस बंद कर दें. अब आपका पराठा के लिए स्टफिंग तैयार है. 
  • अब आटे की लोई को बेलकर हल्का मोटा रोटी जैसा बनाएं. उसके बीच में 1-2 चम्मच गार्लिक के स्टफिंग भरें और चारों ओर से मोड़कर इसे बेलकर पराठा बना लें. 
  • इसके बाद अब इसे गरम तवे पर घी/तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें. 
  • तैयार हुए गार्लिक पराठा को आप गरमागरम घर आए मेहमान को सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Dosa: क्रंची के साथ हेल्दी भी, घर पर बनाएं मिनटों में साबूदाना डोसा 

Previous article Wordle 1457: आज का उत्तर और जीतने की 5 असरदार रणनीतियां
Next article Father’s Day Special: जब IPS पिता ने दी IAS बेटी को सलामी, आंखें नम और सीना गर्व से चौड़ा हो गया
Avatar Of Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel