[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या आपका मनी प्लांट भी पड़ रहा है पीला? इन आसान तरीकों से बनाएं इसे फिर से हरा-भरा

क्या आपका मनी प्लांट भी पड़ रहा है पीला? इन आसान तरीकों से बनाएं इसे फिर से हरा-भरा

0
क्या आपका मनी प्लांट भी पड़ रहा है पीला? इन आसान तरीकों से बनाएं इसे फिर से हरा-भरा
मनी प्लांट के पत्तों को हरा-भरा कैसे रखें

Gardening Tips: मनी प्लांट को घर पर रखना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. यह न सिर्फ हमारे घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि इसे सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक भी माना जाता है. जब इसकी बेलें हरी-भरी होती हैं, तो ये हमारे मन को सुकून देने के साथ-साथ पूरे घर के माहौल को भी फ्रेशनेस से भर देती हैं. लेकिन समस्या तब शुरू होती है, जब इसके पत्ते सूखने लगते हैं और पीले पड़ जाते हैं. पत्तों का पीला होना न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि कई लोगों के मन में अशुभ होने का डर भी पैदा करता है. अगर आपके घर में भी मनी प्लांट है, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने मनी प्लांट के पत्तों को फिर से हरा-भरा और खूबसूरत बना सकते हैं. तो आइए, इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ज्यादा पानी देने की न करें गलती

अगर आपके मनी प्लांट के पत्ते पीले हो रहे हैं, तो इसकी सबसे बड़ी वजह हो सकती है ओवरवॉटरिंग. आसान शब्दों में कहें तो ज्यादा पानी डालने की वजह से भी इसके पत्ते पीले पड़ सकते हैं. ज्यादा पानी देने की वजह से जड़ें सड़ने लगती हैं और पत्ते भी पीले पड़ने लगते हैं. अगर आप इसके पत्तों को हरा-भरा रखना चाहते हैं तो हमेशा मिट्टी के पूरा सूखने के बाद ही इसमें पानी डालें. इसके अलावा आपको भूलकर भी गमले में पानी जमा होने नहीं देना चाहिए. आपको हर गमले में एक प्रॉपर ड्रेनेज होल बनाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्या हैं लू लगने के 5 शुरुआती लक्षण? जानें इससे बचने का सबसे आसान तरीका

सही रोशनी का भी ख्याल रखें

आपको कभी भी मनी प्लांट को तेज धूप में नहीं रख देना चाहिए. इसे अच्छे से फलने-फूलने के लिए एकदम हल्की रोशनी की जरूरत पड़ती है. अगर आप इसे डायरेक्टली तेज धूप में रख देंगे, तो इसके पत्ते कुछ ही समय में जलकर पीले पड़ जाएंगे. वहीं, अगर आप इसे काफी कम लाइट में रखते हैं, तो इसका सीधा असर पौधे की ग्रोथ पर पड़ता है. मनी प्लांट को आपको हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर बिलकुल हल्की धूप हो और इसे इनडायरेक्ट लाइट भी मिलती रहे.

समय-समय पर खाद देना भी जरूरी

अगर आप मनी प्लांट को जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं देंगे, तो भी कुछ समय बाद ही इसके पत्ते कमजोर होकर पीले दिखने लग जाएंगे. अगर आप पौधे और पत्तों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो महीने में कम से कम एक बार ऑर्गेनिक खाद या लिक्विड फर्टिलाइजर इसमें जरूर ही डालें. इन चीजों से पौधे को न्यूट्रिशन मिलेगा और साथ ही इसके पत्ते भी हरे-भरे रहेंगे.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद करते हैं ये गलतियां? जानिए इसके खतरनाक नुकसान

पानी की क्वालिटी पर ध्यान दें

अक्सर हम यह गलती करते हैं कि मनी प्लांट में नल से पानी निकालकर डायरेक्टली डाल देते हैं. इस तरह के पानी में क्लोरीन या फिर कोई अन्य केमिकल हो सकता है, जो इसके पत्तों के पीला होने का कारण भी बन सकता है. आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप मनी प्लांट में डालने वाले पानी को फिलटर कर लें.

समय-समय पर छंटाई भी करें

अगर आपके घर पर मनी प्लांट है तो आपके लिए समय-समय पर उसकी छंटाई करना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आप सूखे या फिर पीले पत्तों को हटा देते हैं, तो पौधे को अपनी एनर्जी को बचाने का मौका मिलता है और नए पत्ते तेजी से बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप इसकी बेलों को सही दिशा में बढ़ने के लिए सपोर्ट जरूर दें.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने में बदल जाएगा आपका शरीर, रोज 20 मिनट वॉक करें और देखें ये 5 कमाल के बदलाव

Previous article देसी शराब के साथ तीन महिला तस्कर व 15 शराबी गिरफ्तार
Next article कार ने खड़े ट्रैक्टर में मारी टक्कर, खगड़िया के दो युवक गंभीर रूप से घायल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel