[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Gajar Paratha Recipe: गाजर पराठा से लाएं नाश्ते में नया ट्विस्ट, आसान रेसिपी और जबरदस्त स्वाद

Gajar Paratha Recipe: गाजर पराठा से लाएं नाश्ते में नया ट्विस्ट, आसान रेसिपी और जबरदस्त स्वाद

0
Gajar Paratha Recipe: गाजर पराठा से लाएं नाश्ते में नया ट्विस्ट, आसान रेसिपी और जबरदस्त स्वाद
gajar paratha recipe (AI generated image)

Gajar Paratha Recipe: गाजर का सेवन सेहत के लिए लाभदायक है इस बात को तो सभी लोग जानते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद है. गाजर से बनी रेसिपी में सबसे आम है गाजर का हलवा. अगर आप भी गाजर से कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो आप गाजर का पराठा बना सकते हैं. 

गाजर पराठा बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Carrot Paratha)

  • गाजर- 2 कद्दूकस किया हुआ 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच 
  • अदरक- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • लाल मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच  
  • घी
  • तेल
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
  • आमचूर पाउडर- आधा चम्मच 
  • हरा धनिया
  • आटा- 1 कप 

रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Leftover Roti Roll: बच्चे कतराते हैं रोटी खाने से तो ये तरीका अपनाएं, बार-बार बनाने की करेंगे जिद

यह भी पढ़ें: Dahi Shimla Recipe: घरवाले चाटते रह जाएंगे हाथ, अगर इस तरीके से बनेगा दही शिमला

गाजर पराठा बनाने की विधि (Recipe for Gajar Paratha)

  • गाजर पराठा बनाने के लिए आप एक बर्तन में आटा लें और इसमें आप थोड़ा सा नमक और एक बड़ा चम्मच तेल को डाल दें. अब थोड़ा पानी डालकर आटा गूथ लें. अब इस आटे को 15 मिनट तक ढककर अलग रख दें.
  • अब गाजर को छीलकर साफ कर लें. गाजर को कद्दूकस कर लें. अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालें और इसमें आप जीरा, बारीक कटा लहसुन और अदरक को डाल दें. प्याज को डालकर भी फ्राई कर दें. 
  • अब इसमें गाजर डाल दें और इसे फ्राई करें. अब इसमें आप धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और आमचूर को डाल कर मिक्स कर लें. अब इसमें आप हरा धनिया को भी डाल दें. 
  • इस मिश्रण को आप ठंडा होने दें और अब थोड़ा सा आटा लेकर इसे हल्का सा बेल लें और इसमें गाजर की फीलिंग को डाल दें. पराठे को बेल कर तैयार कर लें. 
  • अब एक तवे को गर्म करें और इसमें पराठा डाल दें. पराठे को दोनों साइड से सेक लें. पक जाने पर घी या फिर तेल लगा कर सेंक लें. आपका गाजर पराठा तैयार है. इस आप सुबह में नाश्ते में दही या चटनी के साथ सेवन करें. 

यह भी पढ़ें: Vada Pav Recipe: अब आसानी से घर पर तैयार होगा बाजार जैसा वड़ा पाव, रेसिपी के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

Previous article तेजस्वी यादव कंफर्म नहीं! अब वामदल के बड़े नेता ने बताया महागठबंधन से कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री
Next article Nimbu Sharbat: नींबू शरबत बनाते समय इन 5 गलतियों से बचें
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel