[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Gajar Methi Matar Recipe: सर्दियों में गाजर, मेथी और मटर से बनाएं ये बेहतरीन डिश, रोटी के साथ सर्व करें

Gajar Methi Matar Recipe: सर्दियों में गाजर, मेथी और मटर से बनाएं ये बेहतरीन डिश, रोटी के साथ सर्व करें

0
Gajar Methi Matar Recipe: सर्दियों में गाजर, मेथी और मटर से बनाएं ये बेहतरीन डिश, रोटी के साथ सर्व करें
Gajar Methi Matar Recipe ( AI Image)

Gajar Methi Matar Recipe: ठंड के मौसम में अलग-अलग तरह की सब्जियां मार्केट में देखने को मिलती हैं. इस मौसम में मेथी, पालक, गाजर, बथुआ या मटर आसानी से मिल जाते हैं और घरों में इन सब्जियों का इस्तेमाल करके टेस्टी पकवान बनाया जाता है. सर्दियों में आप रोटी या पराठे के साथ कुछ स्पेशल डिश बनाना चाहते हैं तो गाजर मेथी मटर की रेसिपी को जरूर ट्राई करें. इस सब्जी का बेहतरीन स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. 

गाजर मेथी मटर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गाजर- 2
  • मटर- 1 कप
  • प्याज- 1 
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ  
  • मेथी के पत्ते- 1 कप
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार 
  • हींग- चुटकी भर 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • धनिया पत्ती-  2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई 

गाजर मेथी मटर को कैसे तैयार करें?

  • गाजर मेथी मटर की सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले आप गाजर को अच्छे से साफ कर लें. इसे आप छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद आप मेथी के पत्तों को भी साफ कर लें और बारीक काट लें. 
  • अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें आप जीरा और हींग को डाल दें. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटा हुआ लहसुन डाल दें. अब बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब आप मटर और गाजर को डाल दें. इसे आप ढककर पका लें. बीच-बीच में चलाते रहें. जब गाजर नरम हो जाए तब आप इसमें मेथी के पत्तों को डाल दें. टमाटर डालकर पका लें. 
  • हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें. अब आप इसमें स्वादानुसार नमक को भी डाल दें और ढककर थोड़ी देर तक पका लें. ऊपर से बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को भी डाल दें. गाजर मेथी मटर को रोटी के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Winter Special Bathua Paratha: नाश्ते में गोभी-मूली के पराठे छोड़िए, सर्दियों में ट्राई करें स्वादिष्ट बथुआ पराठा

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

Previous article Vivo X300 Review: कैमरा इतना दमदार कि DSLR भी पड़ जाए फीका, 200MP कैमरे देगा हर शॉट परफेक्ट
Next article Metal Bangles Design: मेटल बैंगल्स से आपकी कलाई में लगेंगे चार चांद, कलेक्शन के लिए देखें खूबसूरत डिजाइन
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel