[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Gajar ka Rasgulla Recipe in Hindi: मेहमान भी पूछेंगे कैसे बनाया, ये है गाजर की सबसे अनोखी और नई रेसिपी

Gajar ka Rasgulla Recipe in Hindi: मेहमान भी पूछेंगे कैसे बनाया, ये है गाजर की सबसे अनोखी और नई रेसिपी

0
Gajar ka Rasgulla Recipe in Hindi: मेहमान भी पूछेंगे कैसे बनाया, ये है गाजर की सबसे अनोखी और नई रेसिपी
Gajar ka Rasgulla Recipe in Hindi

Gajar ka Rasgulla Recipe in Hindi: सर्दियों में तो गाजर का हलवा हर कोई बनता है लेकिन क्या आपने कभी गाजर का रसगुल्ला ट्राय किया है. जी हां गाजर से आप एकदम नरम और स्पंजी गाजर का रसगुल्ला बना सकते हैं और अपने घर वालों को सरप्राइज कर सकते हैं.यह अनोखी और नई रेसिपी खाने में इतनी सॉफ्ट हाेती है कि मुंह में जाते ही घुल जाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसमें बहुत कम सामान की जरूरत पड़ती है. अगर आप भी इस सर्दी अपने मेहमानों या बच्चों को कुछ हटके और टेस्टी खिलाना चाहते हैं तो यह रेसिपी खास आपके लिए है. तो चलिये बनाते हैं गाजर की रसभरी मिठाई़.

सामग्री

  • गाजर – 2 कप (कद्दूकस की हुई)
  • खोया (मावा) – 1/2 कप
  • दूध – 1/4 कप
  • चीनी – 1 कप
  • पानी – 2 कप
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • घी – 1 छोटा चम्मच (बनाते समय चिकनाई के लिए)

बनाने की विधि

  • गाजर को पकाना: कद्दूकस की हुई गाजर को धीमी आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन में दूध के साथ 5 से 7 मिनट पकाएं जब तक गाजर नरम और गाढ़ी न हो जाए.
  • खोया मिलाना: अब इसमें खोया डालें और अच्छी तरह मिलाएं.इसे 3-4 मिनट तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा और एकसार न हो जाए.
  • रसगुल्ला आकार देना: मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. फिर अपने हाथों को घी से चिकना करके छोटे-छोटे गोल आकार के रसगुल्ले बना लें.
  • सिरप तैयार करना: एक पैन में पानी और चीनी डालकर 5 मिनट तक उबालें. इसमें इलायची पाउडर डालें.
  • रसगुल्ले पकाना: तैयार रसगुल्लों को धीरे-धीरे चीनी के सिरप में डालें और 8 से 10 मिनट तक ढककर पकाएं.
  • सर्व करना: गरम या ठंडा दोनों तरह परोसा जा सकता है. ऊपर से थोड़ी कद्दूकस की हुई गाजर या पिस्ता से सजाएं.

Also read : Gajar ki Rasmalai Recipe: गाजर का हलवा छोड़िए, इस सर्दी बनाएं यह नई और शाही मिठाई

Also read : Sugar Free Gajar ka Halwa Recipe: बिना चीनी के बनाएं हलवाई जैसा लजीज गाजर का हलवा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel