[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Gajar Ka Chilla Recipe: गाजर से कुछ मीठा नहीं, इस बार नाश्ते में बनाएं हेल्दी और टेस्टी चीला 

Gajar Ka Chilla Recipe: गाजर से कुछ मीठा नहीं, इस बार नाश्ते में बनाएं हेल्दी और टेस्टी चीला 

0
Gajar Ka Chilla Recipe: गाजर से कुछ मीठा नहीं, इस बार नाश्ते में बनाएं हेल्दी और टेस्टी चीला 
Gajar Ka Chilla Recipe (AI IMAGE)

Gajar Ka Chilla Recipe: सर्दियों में बाजार में बहुत सारी सब्जियां आ जाती हैं जैसे – गाजर, मटर, मूली और भी कई सारी. इस मौसम में मिलने वाली सब्जियों से हम बहुत तरह का डिश बनाते हैं जो लंच और ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है. गाजर का हलवा सर्दियों के दिनों में लगभग हर घर में जरूर बनता है, लेकिन आज हम आपको गाजर का मीठा हलवा नहीं, बल्कि नाश्ते के लिए बनने वाला हेल्दी और स्वादिष्ट गाजर का चीला बनाने के बारे में बताएंगे. यह रेसिपी झटपट तैयार हो जाती है और सर्दियों के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट होती है. इसे आप कम मेहनत में बिना ज्यादा सामग्री के आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से सुबह के नाश्ते में गरमा-गरम गाजर का चीला बनाने की विधि. 

गाजर का चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गाजर – 1 कप कद्दूकस किया हुआ 
  • बेसन – 1 कप
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • धनिया पत्ता – 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी – आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – जरूरत अनुसार 

गाजर का चीला बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन डालें फिर इसमें थोड़ा-थोडा पानी डालकर घोल तैयार करें. 
  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और धनिया पत्ता डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. 
  • अब आप गैस पर तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं. आप एक बड़े चम्मच की मदद से चीला घोल को तवे के ऊपर डालकर गोलाकार फैला लें.
  • इसे दोनों तरफ से हल्का तेल लगाकर सेंक लें और प्लेट में निकाल लें. चीला तैयार हो जाने के बाद आप इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Pyaz Ka Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं हेल्दी और गरमा-गरम प्याज का चीला, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें: Suji-Pyaz Ka Chilla Recipe: सुबह की भागदौड़ में झटपट बनाएं सूजी-प्याज का चीला, सर्व करें सब्जी या चटनी के साथ 

Previous article 1171 जवानों की शहादत, 3000 से अधिक घायल… आखिर क्या था ऑपरेशन पवन?
Next article FPI बिकवाली के बीच सपाट शुरुआत, निफ्टी फिर 26,000 के पास अटका
Avatar Of Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel