[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Gajar Gobhi Achar Recipe: घर जैसा स्वाद और ढाबा जैसा टेस्टी,इंस्टेंट गाजर‑गोभी अचार रेसिपी

Gajar Gobhi Achar Recipe: घर जैसा स्वाद और ढाबा जैसा टेस्टी,इंस्टेंट गाजर‑गोभी अचार रेसिपी

0
Gajar Gobhi Achar Recipe: घर जैसा स्वाद और ढाबा जैसा टेस्टी,इंस्टेंट गाजर‑गोभी अचार रेसिपी
Gajar Gobhi Achar Recipe

Gajar Gobhi Achar Recipe: ठंड के मौसम में गरमा-गरम पराठे हों या दाल-चावल इसके साथ अगर चटपटा आचार मिल जाये तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है.अगर आप भी बाजार वाले अचार की बजाय घर के बने ताजे और क्रिस्पी अचार को मिस करते हैं तो यह इंस्टेंट गाजर-गोभी अचार रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.यह रेसिपी इतनी आसान है कि इसे धूप में भी दिखाने की जरूरत नहीं है. हम इस काे ढाबा स्टाइल ट्विस्ट देंगे जो इसे नाॅर्मल अचार से बिल्कुल हटकर बना देगी और यह खाने में भी लाजवाब लगेगा.

सामग्री

  • गाजर – 2 मध्यम आकार की, पतली स्लाइस में कटी हुई
  • गोभी – 1 छोटी, फूलों में कटी हुई
  • नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
  • सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • सौंफ – 1 छोटा चम्मच
  • मेथी के दाने – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • काला नमक – ¼ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
  • हरी मिर्च – 1-2, कटी हुई (वैकल्पिक)

विधि

सब्जियों को करें तैयार

  • गाजर और गोभी को अच्छे से धोकर पतली स्लाइस या छोटे टुकड़ों में काट लें.

मसाला करें तैयार

  • एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें.
  • तेल गरम होने पर सौंफ और मेथी के दाने डालें और 1 मिनट तक भूनें.
  • अब इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर 30 सेकंड के लिए भूनें.

अचार में मिलाएं

  • कटे हुए गाजर‑गोभी को एक बड़े बाउल में डालें.
  • भुने हुए मसाले और तेल को सब्जियों में डालें.
  • नींबू का रस, नमक और काला नमक डालें.
  • अगर चाहें तो हरी मिर्च भी डालें.

अचार तैयार

  • सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाले और तेल सब्जियों में अच्छे से चिपक जाएं
  • अचार को 10–15 मिनट के लिए रख दें ताकि सब्जियां मसालों को अच्छे से सोख लें.
  • आपका इंस्टेंट गाजर‑गोभी अचार तैयार है.

Also Read : Moong Dal Chilla Sandwich: मिनटों में बनाए हेल्दी ब्रेकफास्ट,हाई‑प्रोटीन मूंग दाल चिल्ला सैंडविच

Also Read : Instant Coriander Pickle Recipe: बिना धूप के झटपट बनाएं धनिया का चटपटा अचार,साल भर रहेगा फ्रेश

Also Read : Tomato Ki Khatti Meethi Chutney Recipe:बिना प्याज-लहसुन के बनाएं सबसे स्वादिष्ट टमाटर की खट्टी मीठी चटनी

Previous article शराब के साथ औरंगाबाद का युवक गिरफ्तार
Next article समृद्ध बिहार को लेकर एनडीए के पक्ष में करें मतदान : रेखा गुप्ता
Avatar Of Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel