[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style फ्रेंडशिप डे पर दोस्त के लिए करें ये 4 खास काम, रिश्ते में आ जाएगा नया रंग

फ्रेंडशिप डे पर दोस्त के लिए करें ये 4 खास काम, रिश्ते में आ जाएगा नया रंग

0
फ्रेंडशिप डे पर दोस्त के लिए करें ये 4 खास काम, रिश्ते में आ जाएगा नया रंग
Pic Credit- Meta AI

Friendship Day 2025: 3 अगस्त को हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. यह दिन दोस्तों के साथ बिताए पलों को याद करने और उनके प्रति आभार जताने का सबसे खूबसूरत मौका होता है. लेकिन इस बार फ्रेंडशिप डे को सिर्फ मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित न रखें. क्यों न इस बार दोस्त के लिए कुछ ऐसा किया जाए जो उसे सच में खास महसूस कराए और आपके रिश्ते में नई मिठास घोल दें. आज हम आपको लेख में बताएंगे कि फ्रेंडशिप डे पर आप वह 4 खास काम कौन से कर सकते हैं, जो आप कर सकते हैं.

एक थैरेपी लेटर लिखें

दोस्ती में कई बार ऐसे पल आते हैं जब कुछ बातें मन में रह जाती हैं. फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त के लिए एक इमोशनल थैरेपी लेटर लिखें. इसमें उसके लिए अपनी भावनाएं, आभार, यादें और अगर कोई नाराजगी हो तो वह भी ईमानदारी से शेयर करें. यह लेटर आपके रिश्ते में नए सिरे से जुड़ाव ला सकता है.

Also Read: फ्रेंडशिप डे पर गिफ्ट नहीं, इस बार भेजें ”थेरेपी लेटर”, मेंटल हेल्थ में भी है मददगार

‘नो फोन डे’ बिताएं

आजकल ज्यादातर दोस्ती वर्चुअल हो गई है. इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त के साथ एक दिन ऐसा बिताएं जिसमें मोबाइल फोन को दूर रखा जाए. साथ बैठकर पुराने किस्से शेयर करें, कुछ गेम्स खेलें या साथ खाना बनाएं. यह समय आपको असली जुड़ाव का अनुभव कराएगा.

डिजिटल गिफ्ट की बजाय DIY सरप्राइज दें

ऑनलाइन गिफ्ट भेजने की जगह इस बार कुछ खुद से बनाएं. जैसे उसके लिए एक स्क्रैपबुक, फोटोज की कोलाज या कोई छोटा-सा हस्तनिर्मित तोहफा. यह दर्शाता है कि आपने उसके लिए वक्त निकाला और मेहनत की.

थैरेपी/मेंटल हेल्थ सपोर्ट ऑफर करें

अगर आपका दोस्त हाल के समय में भावनात्मक या मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर रहा है, तो उसे एक प्रोफेशनल थेरेपिस्ट के पास जाने के लिए मोटिवेट करें. या फिर बस उसकी बातें सुनें, बिना जज किए. यह छोटा-सा सहयोग उसके लिए बहुत बड़ा सहारा बन सकता है.

Also Read: Happy Friendship Day Wishes: जो आंसुओं को मुस्कान में बदल… फ्रेंडशिप डे पर बेस्ट फ्रेंड को भेजें ये स्पेशल विशेज

Previous article Darbhanga News: नगर निगम परिसर में मतदाता सूची के प्रारूप पर दावा-आपत्ति के लिए विशेष कैंप खुला
Next article Sitamarhi : दो भाइयों का झगड़ा छुड़ाने आये चचेरे भाई को पीटा, मौत
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel