[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: शुक्रवार को किए गए ये उपाय जीवन में कभी नहीं होने देते पैसों की कमी, शुक्र होता है मजबूत और घर में आती है सुख-समृद्धि

Vastu Tips: शुक्रवार को किए गए ये उपाय जीवन में कभी नहीं होने देते पैसों की कमी, शुक्र होता है मजबूत और घर में आती है सुख-समृद्धि

0
Vastu Tips: शुक्रवार को किए गए ये उपाय जीवन में कभी नहीं होने देते पैसों की कमी, शुक्र होता है मजबूत और घर में आती है सुख-समृद्धि
AI generated image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन सही से किया जाए तो इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और सकारात्मक होते हैं वहीं, इसमें बताये गए नियमों को अगर नजरअंदाज किया जाए तो इसके परिणाम भी उतने ही निगेटिव और जीवन में बर्बादी लाने वाले होते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में शुक्रवार के दिन को लेकर भी कुछ उपाय बताये गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि शुक्रवार के दिन को मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है. वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि शुक्रवार क दिन अगर कुछ खास उपाय किये जाए तो घर और जीवन में पैसे, सुख और समृद्धि बनी रहती है. अगर आप लाख मेहनत करते हैं फिर भी आपके हाथों में पैसे नहीं टिकते तो शुक्रवार के दिन आपको इन उपायों को जरूर अपनाकर देखना चाहिए. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

शुक्रवार का दिन क्यों है वास्तु के नजरों में खास?

वास्तु शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का जो दिन होता है उसका संबंध शुक्र ग्रह से होता है. शुक्र ग्रह को हमेशा से ही पैसों, ऐश्वर्य, सुंदरता और सुख-सुविधाओं का प्रतीक माना जाता है. जब आप शुक्रवार के दिन इन उपायों को करते हैं तो आपका शुक्र मजबूत होता है और साथ ही आप पर मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है. जब आप इन उपायों को अपनाना शुरू करते हैं तो आपको यह महसूस होता है कि घर पर पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर मकड़ी का जाला होना शुभ होता है या फिर अशुभ? जान लें सच्चाई

घर की साफ-सफाई का रखें ख्याल

वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि आपको हर शुक्रवार सुबह उठकर घर की अच्छे से साफ-सफाई करना चाहिए. शुक्रवार के दिन आपको घर के उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा को खासतौर पर साफ रखना चाहिए. इन दिशाओं को पैसों और पॉजिटिव एनर्जी से जुड़ा हुआ माना जाता है. अगर फर्श पर गंदगी या फिर धूल जमा हुआ है तो आपको सबसे पहले इन्हें साफ करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर से सारी निगेटिव एनर्जी बाहर चली जाती है और साथ ही सुख-समृद्धि आपके जीवन में आती है.

माता लक्ष्मी के लिए दीपक जलाएं

वास्तु के जानकार बताते हैं कि शुक्रवार की शाम आपको मां लक्ष्मी के सामने तेल या फिर घी का एक दीया जरूर जलाना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ होता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि दीपक को रख रहे हैं वह पूरी तरह से साफ और स्वच्छ हो. जब आप इस दीपक को जला रहे हों तो आपको मन से धन वृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करनी है. जब आप नियमित तौर पर इस उपाय को करते हैं तो आपको जीवन में कभी भी पैसों की कमी से नहीं जूझना पड़ता है और साथ ही आपके रुके हुए काम भी बनने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: बढ़ जाएंगी मुसीबतें और लगेगा पाप, इन दिनों तुलसी पर जल चढ़ाने से रुक सकती है सुख-समृद्धि

सफेद चीजों का करें दान और सेवन

वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि शुक्रवार के दिन आपको सफेद रंग की चीजें जैसे कि चावल, खीर, दूध या फिर सफेद कपड़ों को जरूर दान करना चाहिए. इन चीजों का दान करना काफी ज्यादा शुभ और फलदायी माना जाता है. अगर आपके लिए संभव हो तो आपको खुद भी इन चीजों का सेवन करना चाहिए. यह छोटा सा उपाय आपके शुक्र को मजबूत करता है और साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरती है.

सही दिशा में रखें तिजोरी और पर्स

अगर आप चाहते हैं कि आपके पास पैसे हमेशा ही रहे तो इसके लिए आपको तिजोरी और अलमारी का भी ख्याल रखना चाहिए. तिजोरी और अलमारी को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें और साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें कि इसका जो मुंह हो वह उत्तर दिशा की तरफ हो. शुक्रवार के दिन सबसे पहले तिजोरी की सफाई करें और साथ ही उसमें एक लाल कपड़े में लपेटकर चांदी का सिक्का या फिर कौड़ी भी जरूर रख दें. जब आप यह उपाय करते हैं तो आपके हाथों में पैसों का टिकना शुरू होता है और खर्चे भी कम हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: इन खास दिनों में घर पर क्यों नहीं बनानी चाहिए रोटी? वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच!

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article यूपी ज्यूडिशियल सर्विस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 1419 कैंडिडेट्स पास, यहां करें चेक
Next article नये साल में महंगी होगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री, अभी करा लें निबंधन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel