[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी, शुक्रवार को घर ले आएं ये 3 खास चीजें

खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी, शुक्रवार को घर ले आएं ये 3 खास चीजें

0
खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी, शुक्रवार को घर ले आएं ये 3 खास चीजें
शुक्रवार को घर पर किन चीजों को लेकर आना चाहिए Ai image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन किया जाए तो इसके काफी सुखद और जीवन में समृद्धि लाने बदलाव देखने को मिलते हैं. वहीं, अगर आप इसमें बताई गयी बातों को नजरअंदाज करते हैं, तो आपके जीवन में परेशानियां भी बढ़ने लगती है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में शुक्रवार के दिन को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं. मान्यता है कि जब आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपके घर पर सुख-शांति आती है और धन समृद्धि भी बनी रहती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको शुक्रवार के दिन अपने घर लेकर आना चाहिए. इन चीजों को जब आप घर पर लाकर रखेंगे तो आपके घर की एनर्जी काफी पॉजिटिव हो जाएगी और साथ ही आप पैसों के मामले में भी स्टेबल रहने लगेंगे.

चांदी की चीजें लाना होता है शुभ

हमारे वास्तु शास्त्र में चांदी को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. यह एक मुख्य कारण है कि आपको शुक्रवार के दिन अपने घर पर चांदी की कोई छोटी सी चीज, जैसे कि सिक्का या फिर आभूषण को लाकर रखना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर मां लक्ष्मी का वास होता है और साथ ही पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी खत्म होने लग जाएगी.

यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

सफेद कपड़े या सफेद मिठाई

शुक्रवार का जुड़ाव सफेद रंग से भी माना गया है. इस रंग को हमेशा से ही शांति और पवित्रता का प्रतीक होता है. इस वजह से आपको शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े या फिर सफेद रंग की मिठाई जैसे कि खीर, रसगुल्ला या फिर बर्फी को अपने घर पर लाकर रखना चाहिए. आप इन मिठाईयों को अपने घर पर सभी के बीच बांट भी सकते हैं. जब आप हर शुक्रवार को यह उपाय करते हैं, तो घर का माहौल काफी पॉजिटिव बनता है और रिश्तों में भी मिठास बढ़ने लगती है. यह छोटा सा उपाय आपके जीवन में खुशहाली के साथ संतोष की भावना को भी बढ़ा देता है.

कमल का फूल या सुगंधित चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार कमल का फूल मां लक्ष्मी को काफी ज्यादा प्रिय होता है. ऐसे में जब आप शुक्रवार के दिन कमल के फूल को घर लाते हैं या फिर इसका इस्तेमाल पूजा करने में करते हैं, तो इसके परिणाम काफी ज्यादा शुभ होते हैं. अगर कमल का फूल आपके पास नहीं है, तो आप किसी भी खुशबूदार फूल या फिर अगरबत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह छोटा सा उपाय आपके घर के माहौल को शुद्ध बनाता है और निगेटिव एनर्जी को दूर करता है. जब घर में एक अच्छी सी खुशबू फैल जाती है, तो आपका मन शांत होता है और पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो भी बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा करते समय की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, दरिद्रता से बचने के लिए जान लें सही तरीका

Previous article बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में BJP प्रत्याशी ने तले आलू चॉप, ममता सरकार पर कसा तंज
Next article सोनाहातू के जाड़ेया मोड़ के समीप से वृद्ध का शव बरामद
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel