[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style आसान तरीके से घर पर बनाएं फ्रैंकी मसाला, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना

आसान तरीके से घर पर बनाएं फ्रैंकी मसाला, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना

0
आसान तरीके से घर पर बनाएं फ्रैंकी मसाला, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
फ्रैंकी मसाला रेसिपी

Frankie Masala Recipe by Ranveer Brar: अगर आप घर पर बिल्कुल स्ट्रीट-स्टाइल फ्रैंकी बनाना चाहते हैं, तो उसका असली स्वाद फ्रैंकी मसाला में ही छुपा होता है. शेफ रणवीर बरार के अनुसार फ्रैंकी मसाला (Frankie Masala) बनाना कोई मुश्किल कां नहीं है यह एक सिंपल और बैलेंस्ड स्पाइस ब्लेंड है. फर्क बस इतना है कि मसालों को सही तरीके से भूनना और उनका बैलेंस बनाए रखना बहुत जरूरी है. खासतौर पर हल्दी को कच्चा नहीं डालना चाहिए, क्योंकि इससे मसाले का स्वाद बिगड़ जाता है. सही तरीके से तैयार किया गया यह मसाला आपकी फ्रैंकी को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देगा.

फ्रैंकी मसाला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Frankie Masala Recipe by Ranveer Brar)

Frankie Masala Recipe By Ranveer Brar
घर का फ्रैंकी मसाला
  • 2 बड़े चम्मच साबुत धनिया
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 3-4 छोटी इलायची
  • 3-4 लौंग
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • एक चुटकी हींग
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला (अगर चाहें तो)

घर पर फ्रैंकी मसाला बनाने की आसान विधि (Frankie Masala Recipe)

सबसे पहले एक पैन को हल्का गरम करें और उसमें धनिया, जीरा, काली मिर्च, इलायची और लौंग डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें. ध्यान रखें कि मसाले जलें नहीं, सिर्फ उनकी खुशबू आने लगे. अब इसमें नमक मिलाएं ताकि मसाला अच्छी तरह सीजन हो जाए.

इसके बाद गैस धीमी करके हल्दी डालें और उसे भी हल्का सा भूनें. याद रखें, हल्दी को कच्चा न रखें, वरना स्वाद कड़वा हो सकता है. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और हींग डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

लास्ट में चाहें तो थोड़ा सा गरम मसाला डाल सकते हैं, जिससे फ्लेवर और रिच हो जाएगा. सभी मसालों को अच्छे से मिक्स करके ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें.

यह भी पढ़ें: बच्चों को पसंद आए ऐसा मसाला मिल्क पाउडर – जानिए शेफ संज्योत कीर की रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel