[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या आप भी तरबूज के साथ खाते हैं ये 5 चीजें? सेहत और डाइजेशन पर पड़ सकता है बुरा असर

क्या आप भी तरबूज के साथ खाते हैं ये 5 चीजें? सेहत और डाइजेशन पर पड़ सकता है बुरा असर

0
क्या आप भी तरबूज के साथ खाते हैं ये 5 चीजें? सेहत और डाइजेशन पर पड़ सकता है बुरा असर
तरबूज के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए Ai image

Watermelon Eating Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका है और अब बाजार में सिर्फ आम ही नहीं, बल्कि तरबूज भी जगह-जगह पर दिखने लग गए हैं. गर्मियों के इन दिनों में तरबूज को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इसके सेवन से आपके शरीर को ठंडक मिलती है, डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम नहीं होती है और शरीर में फ्रेशनेस भी बनी रहती है. तरबूज में आपको भरपूर मात्रा में पानी, विटामिन्स और कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं, जिन्हें आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. अगर आपको भी तरबूज खाना पसंद है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको तरबूज के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए. अगर आप तरबूज के साथ इन चीजों का सेवन कर लेते हैं तो आपको गैस, अपच और पेट खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

दूध के साथ कभी न खाएं तरबूज

आपको कभी भी तरबूज और दूध को एक साथ नहीं खाना चाहिए. इन दोनों का ही कॉम्बिनेशन शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. तरबूज में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जबकि दूध को हैवी माना जाता है. जब आप इन दोनों ही चीजों का सेवन साथ में कर लेते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है. इन दोनों के सेवन से आपको गैस, पेट में तेज दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती है. आपको कभी भी तरबूज खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में आम से बनाएं ये 5 मजेदार ड्रिंक्स, हर घूंट में मिलेगी ठंडक, फ्रेशनेस का होगा अहसास

दही के साथ भी न करें सेवन

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे दही का सेवन फलों के साथ करते हैं. अगर आप भी इनमें से एक है तो आपको कभी भी दही का सेवन तरबूज के साथ नहीं करना चाहिए. अगर आप इन दोनों ही चीजों को साथ में खा लेते हैं तो आपको पेट में भारीपन का एहसास हो सकता है. इसके अलावा यह अपच और ठंडा-गर्म का भी असर सेहत पर दिखा सकता है. अगर आपकी डाइजेशन कमजोर है तो आपको भूलकर भी इनका सेवन साथ में नहीं करना चाहिए.

डीप फ्राइड चीजों के साथ न खाएं तरबूज

आपको गलती से भी डीप फ्राइड चीजों जैसे कि समोसा, पकौड़े, पराठे और इस तरह की चीजों के साथ तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए. इस तरह की जो डीप फ्राइड चीजें होती हैं वे डाइजेस्ट होने में माकी ज्यादा समय लेती हैं, जबकि तरबूज काफी कम समय में डाइजेस्ट हो जाता है. अगर आप इन दोनों ही चीजों को साथ में खा लेते हैं तो आपके पेट में गड़बड़ी और गैस जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें बना सकती हैं आपके पूरे दिन को आसान और स्ट्रेस फ्री, बेहतर जिंदगी चाहिए तो जान लें

कोल्ड ड्रिंक्स के साथ न खाएं तरबूज

तरबूज अपने आप में एक ठंडक देने वाला फल है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको इसे कभी भी इसे ठंडे जूस के साथ, कोल्ड ड्रिंक के साथ या फिर आइस्ड ड्रिंक्स के साथ नहीं खाना चाहिए. अगर आप इनका सेवन साथ में कर लेते हैं, तो आपके शरीर पर काफी ठंडा असर पड़ सकता है. इन चीजों का साथ में सेवन करने से आपको गला खराब होने, सर्दी-जुकाम और पेट दर्द जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है.

खट्टे फलों के साथ न खाएं तरबूज

आपको तरबूज का सेवन कभी भी खट्टे फलों जैसे कि संतरा, मौसंबी, अनानास या नींबू के साथ नहीं करना चाहिए. कुछ लोगों के लिए इनका साथ में सेवन करना हानिकारक साबितहो सकती है. अगर आप इन चीजों को साथ में खा लेते हैं तो आपको डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. कई बार इन फलों को साथ में खाने से आपको पेट में जलन, गैस और अपच जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: जल्दबाजी या वजन घटाने के लिए स्किप कर देते हैं ब्रेकफास्ट? जानें किस तरह यह आदत बिगाड़ देती है आपकी सेहत

Previous article 81 हजार से अधिक पेंशनधारियों पर संकट
Next article एसी में जम रही है बर्फ? अभी जानिए असली वजह और ठीक करने के तरीके
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel