[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कड़ाके की ठंड में पी लीजिये फिश क्लियर सूप, गर्माहट इतनी कि लोग खुद को कंबल से निकाल फेंकेंगे

कड़ाके की ठंड में पी लीजिये फिश क्लियर सूप, गर्माहट इतनी कि लोग खुद को कंबल से निकाल फेंकेंगे

0
कड़ाके की ठंड में पी लीजिये फिश क्लियर सूप, गर्माहट इतनी कि लोग खुद को कंबल से निकाल फेंकेंगे
कटोरी में रखी फिश क्लियर सूप, Pic Credit- Chatgpt

Fish Clear Soup: देश के तमाम इलाकों अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शाम होते के साथ शीतलहरी चल रही है. स्थिति ये है कि लोग घर में ही दुबकने को मजबूर हो चले हैं. अगर आप भी ठंड में बैठे बैठे परिवार के लिए कुछ ऐसी चीज बनाने का सोच रहे हैं जो शरीर को गर्मी देने के साथ साथ हेल्दी भी हो तो फिश क्लियर सूप आपके लिए शानदार ऑप्शन है. यह न सिर्फ आसानी से पच जाता है, बल्कि इसमें मौजूद प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड सर्दियों में शरीर को ताकत भी देते हैं. खास बात यह है कि इसे घर पर मात्र 25 से 30 मिनट में और कम मसालों में आसानी से तैयार किया जा सकता है.

क्यों फायदेमंद है फिश क्लियर सूप?

सर्दियों में मछली का हल्का शोरबा शरीर में गर्माहट बनाए रखता है. यह सर्दी-खांसी में राहत देने के साथ साथ इम्युनिटी बढ़ाता है. खास बात ये है कि इनका सेवन करने के बाद यह पाचन तंत्र पर भी भारी नहीं पड़ता. बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए भी यह काफी उपयोगी माना जाता है.

Also Read: Oil Free Ragda Chaat: बिना तेल के भी चाट बन सकती है सुपर टेस्टी, डायबिटीज और वजन कंट्रोल वालों के लिए परफेक्ट ऑप्शन

फिश क्लियर सूप के लिए जरूरी सामग्री

ताजी मछली के टुकड़े या हड्डियां (रोहू/कतला/सी बास)
अदरक- कूटा हुआ
लहसुन- कूटा हुआ
काली मिर्च- दरदरी पिसी
हल्दी- चुटकी भर
नमक- स्वादानुसार
नींबू का रस- थोड़ा सा
हरा धनिया (वैकल्पिक)
पानी

घर पर फिश क्लियर सूप बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले मछली को अच्छे से साफ कर लें. फिर एक पैन में पानी डालें और उसमें मछली के टुकड़े या हड्डियां डालकर मध्यम आंच पर उबालें.
  • अब इसमें अदरक, लहसुन, हल्दी और नमक डालें. करीब 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, ताकि मछली का पूरा फ्लेवर पानी में आ जाए.
  • पकने के बाद सूप को छान लें, जिससे साफ शोरबा मिल जाए. अंत में इसमें काली मिर्च और नींबू का रस मिलाएं. चाहें तो ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.

सर्दियों में और असरदार बनाने के टिप्स

  • सूप में काली मिर्च और अदरक की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं
  • रात के समय इसे पीना ज्यादा फायदेमंद होता है
  • बहुत ज्यादा मसाले डालने से बचें, ताकि सूप हल्का रहे

Also Read: Rice Flour Cutlet Recipe: चावल के आटे से बने ये कटलेट बन जाएंगे सभी के फेवरेट, बच्चों की टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट चॉइस

Previous article Sona Chandi Ka Bhav: सर्राफा बाजार में उछल-उछलकर तबाही मचा रही चांदी, सोने ने बनाया रिकॉर्ड
Next article बाराहाट बना फास्ट एंड रन का मैदान : पुलिस को चकमा देकर बीच सड़क पर बालू उतार भागे माफिया
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel