[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style प्रेगनेंसी के पहले तीन महीनों में करें ये 4 आसान एक्सरसाइज, रहें फिट और सुरक्षित 

प्रेगनेंसी के पहले तीन महीनों में करें ये 4 आसान एक्सरसाइज, रहें फिट और सुरक्षित 

0
प्रेगनेंसी के पहले तीन महीनों में करें ये 4 आसान एक्सरसाइज, रहें फिट और सुरक्षित 
गर्भावस्था के व्यायाम (Image: AI generated)

First Trimester Exercise: गर्भावस्था के पहले तीन महीने बहुत इंपोर्टेनट होते हैं, क्योंकि इस दौरान शिशु का प्रारंभिक विकास तेजी से होता है. इस समय महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. हल्की और सुरक्षित एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, प्रेगनेंसी योग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज शरीर को सक्रिय रखने में मदद करती हैं. इससे थकान कम होती है, मूड बेहतर रहता है और ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा बना रहता है. ऐसे में गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर पूजा रानी बताती हैं कि नियमित हल्की एक्सरसाइज करने से नींद में सुधार होता है और वजन भी संतुलित रहता है. हालांकि, किसी भी एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले सावधानी जरूर रखनी चाहिए. 

पहले तीन महीनों में करें ये 4 आसान एक्सरसाइज

1. वॉकिंग 

प्रेगनेंसी के शुरुआती महीनों में वॉकिंग सबसे सुरक्षित और आसान एक्सरसाइज मानी जाती है. रोज़ाना 15–30 मिनट हल्की वॉक करने से शरीर एक्टिव रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. कोशिश करें कि समतल जगह पर धीरे-धीरे चलें और बहुत तेज़ या थकाने वाली वॉक से बचें. अगर थकान महसूस हो तो तुरंत आराम करें.

2. प्रेगनेंसी योग 

हल्के योगासन जैसे ताड़ासन और बटरफ्लाई पोज शरीर को लचीला और मजबूत बनाते हैं. यह एक्सरसाइज मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद करती है. ध्यान रखें कि योग हमेशा किसी प्रशिक्षित एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें, ताकि कोई गलत मुद्रा नुकसान न पहुंचाए.

3. ब्रीदिंग एक्सरसाइज

गहरी सांस लेने और धीरे-धीरे छोड़ने की प्रक्रिया शरीर और मन दोनों को शांत करती है. इससे तनाव कम होता है और शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है, जो मां और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद है. इसे दिन में 5–10 मिनट आराम से बैठकर किया जा सकता है.

4. स्ट्रेचिंग 

गर्दन, कंधों और पैरों की हल्की स्ट्रेचिंग करने से शरीर में जकड़न और दर्द कम होता है. यह मांसपेशियों को रिलैक्स करती है और शरीर को लचीला बनाए रखती है. ध्यान रखें कि स्ट्रेचिंग धीरे-धीरे करें और किसी भी तरह का झटका या ज्यादा दबाव न डालें.

यह भी पढ़ें: अगर पार्टनर को है PCOS या PCOD, तो इन बातों का रखें खास ख्याल 

यह भी पढ़ें: पीरियड से पहले क्यों बदल जाता है मूड? डॉ. प्रियंका त्रिवेदी ने बताई वजह 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel