[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शादी की पहली सालगिरह पर हसबैंड को दें कुछ खास और यादगार 

शादी की पहली सालगिरह पर हसबैंड को दें कुछ खास और यादगार 

0
शादी की पहली सालगिरह पर हसबैंड को दें कुछ खास और यादगार 
पति को गिफ्ट देते हुए (AI Generated Image)

First Anniversary Gift Ideas For Husband: आपकी भी शादी को एक साल पूरे होने को हैं तो आप भी इसे खास बनाने की तैयारी में लग गई होंगी. इस खास मौके पर आप अपने पति को कुछ गिफ्ट देने का सोच रही हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन और दिल छू लेने वाले गिफ्ट आइडियाज जिसे आप शादी की पहली सालगिरह पर दे सकती हैं. 

किताब गिफ्ट करें 

अगर आपके पति किताब पढ़ने का शौक रखते हैं तो आप उन्हें एनिवर्सरी के मौके पर किताब दे सकती हैं. किताब चुनते समय उनके पसंदीदा विषय या पसंदीदा लेखक को ध्यान में रखें. इस गिफ्ट के साथ अगर आप एक छोटा नोट या हाथ से लिखा संदेश जोड़ें तो ये और भी खास बन जाता है. 

सॉक्स और जूते गिफ्ट करें 

एनिवर्सरी पर अपने पति को जूते गिफ्ट करना एक अच्छा आइडिया है. इसका इस्तेमाल वे अक्सर कर पाएंगे. आप अपने पति के लिए क्लासिक ब्लैक कलर के शूज को चुन सकती हैं. इसके साथ आप उनके स्टाइल और पसंद के अनुसार सॉक्स चुन सकती हैं. 

कोट गिफ्ट करें 

पति के लिए आप तोहफे में कोट को चुन सकती हैं. ऑफिस, किसी खास मीटिंग या फंक्शन में इस कोट का वे इस्तेमाल कर सकते हैं. आप क्लासिक ब्लैक, खूबसूरत ग्रे या ट्रेंडी पैटर्न वाला कोट को सेलेक्ट कर सकती हैं. हर बार जब वे इसे पहनेंगे उन्हें आपका ख्याल और प्यार याद आएगा. 

डेस्क के लिए प्लांट गिफ्ट करें 

डेस्क के लिए प्लांट गिफ्ट करना एक अच्छा आइडिया है. ये डेस्क को खूबसूरत बनाने में मदद करता है. प्लांट को आप सुंदर से पॉट में दें. 

सनग्लासेस गिफ्ट करें 

अगर आप स्टाइलिश एक्सेसरीज गिफ्ट करने का सोच रही हैं तो सनग्लासेस एक अच्छा ऑप्शन है. आप उनके फेस शेप और स्टाइल के अनुसार ट्रेंडी या क्लासिक फ्रेम चुन सकती हैं जिससे उनका लुक और भी आकर्षक नजर आए. 

यह भी पढ़ें– Engagement Gift Ideas: अपनी दोस्त की सगाई में देना चाहते हैं खास और यादगार तोहफा, तो इन गिफ्ट आइडियाज को करें ट्राई 

यह भी पढ़ें: Long Distance Relationship Surprise Ideas: पार्टनर से रहते हैं दूर, तो इन तरीकों से प्यार जताएं, ट्राई करें ये आसान सरप्राइज आइडियाज 

Previous article होली पर बनाएं सबकी पसंदीदा दही पापड़ी चाट, इस तरह करें तैयार 
Next article बिहार को एक और सिक्स लेन एक्सप्रेसवे का गिफ्ट, इन 5 जिलों को मिलेगा फायदा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel