[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Fatty Liver Symptoms: कहीं आपको भी तो नहीं फैटी लिवर की प्रॉब्लम? चेहरे पर दिखने वाले इन बदलावों से लगाएं पता

Fatty Liver Symptoms: कहीं आपको भी तो नहीं फैटी लिवर की प्रॉब्लम? चेहरे पर दिखने वाले इन बदलावों से लगाएं पता

0
Fatty Liver Symptoms: कहीं आपको भी तो नहीं फैटी लिवर की प्रॉब्लम? चेहरे पर दिखने वाले इन बदलावों से लगाएं पता
AI generated image

Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर की समस्या आज के समय में काफी आम हो गयी है. फैटी लिवर की समस्या हमें उस समय होती है जब हमारे लिवर में एक्स्ट्रा फैट जम जाता है या फिर इकठ्ठा हो जाता है. जब फैटी लिवर के प्रॉब्लम की शुरुआत होती है तो उस दौरान हमें इसका पता नहीं चलता क्योंकि शरीर में कोई खास लक्षण या बदलाव दिखाई देते नहीं हैं. कोई लक्षण दिखाई ने देने की वजह से हम निश्चिंत रहते हैं और इस प्रॉब्लम को नजरअंदाज करते चले जाते हैं. ऐसा होने की वजह से आगे चलकर हमें कई तरह की गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की अगर मानें तो जब फैटी लिवर की प्रॉब्लम की शुरुआत होती है तो इसके लक्षण चेहरे पर दिखने शुरू हो जाते हैं. इन संकेतों पर या फिर लक्षणों पर अगर नजर रखा जाए तो इस समस्या को समय रहते ही सुधारा जा सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं शुरूआती संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर आपको ये संकेत दिखाई दे रहे हैं तो आपको बिना देर किये डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

आंखों में पीलापन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जब फैटी लिवर के प्रॉब्लम की शुरुआत होती है तो इसका असर हमारे आंखों पर दिखना शुरू होता है. हमारी आंखें सफेद की जगह पीली लगने लगती हैं. कई बार यह रंग काफी हल्का भी होता है जिस वजह से प्रॉब्लम को पकड़ पाना आसान नहीं होता है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या होगा जब आप हर सुबह दूध में केला मिलाकर करने लगेंगे सेवन? जान लें चौंकाने वाले फायदे

यह भी पढ़ें: Health Tips: हल्दी के साथ इन चीजों का सेवन आपकी सेहत के लिए चमत्कारी, कितना भी बदले मौसम बीमार नहीं पड़ेंगे आप

होंठों के रंग में बदलाव होना

अगर आपके होंठों का रंग बदल गया है जैसे कि वह हल्का फीका लगने लगा है या फिर वह नीला दिख रहा है तो भी आपको सतर्क हो जाना चाहिए. अगर ऐसा हो रहा है तो समझ जाएं कि आपके लिवर फंक्शनिंग में प्रॉब्लम आ रही है.

चेहरे में सूजन का दिखना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आपकी आंखों के नीचे या फिर आपके गालों में अचानक से सूजन दिखने लगी है तो यह भी एक संकेत है कि आपको फैटी लिवर की समस्या है. अगर आपको ये संकेत दिख रहे हैं तो सतर्क हो जाना ही आपके लिए सही है.

यह भी पढ़ें: Food for Brain: न दिमाग होगा बूढ़ा और न याददाश्त होगी कमजोर, डायट में शामिल की गयी ये चीजें आपके ब्रेन को रखेंगे फिट और एक्टिव

चेहरे में पीलापन का दिखना

अगर आपको चेहरे के रंग में पीलापन दिख रहा है तो यह भी फैटी लिवर की समस्या की तरफ इशारा करता है. अगर आपका चेहरा नॉर्मल नहीं बल्कि उसमें पीलेपन की झलक है तो ऐसे में यह लिवर की प्रॉब्लम को दर्शाता है. अगर ऐसा हो रहा है तो डॉक्टर से मिलने में ही समझदारी है.

स्किन का हद से ज्यादा ऑयली होना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार स्किन का हद से ज्यादा ऑयली दिखना भी फैटी लिवर की प्रॉब्लम की तरफ इशारा करता है. अगर आपका चेहरा काफी ज्यादा ऑयली हो रहा है या फिर इसमें मुंहासे आ रहे हैं तो भी आपको समय रहते सतर्क हो जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Health Tips: क्यों ब्रेकफास्ट स्किप करना बन सकता है डायबिटीज और मोटापे की बड़ी वजह?

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article यह चैप्टर बंद… धनश्री वर्मा के धोखे वाले आरोप पर युजवेंद्र चहल ने  तोड़ी चुप्पी
Next article RPSC RAS Result 2025 OUT: कैसे चेक करें Rajasthan RAS Mains रिजल्ट? देखें कटऑफ अंक और PDF
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel