[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Fat Loss Tips: पेट में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाने में मदद करेंगे ये वर्कआउट, सिर्फ 5 मिनट करने से होगा फायदा

Fat Loss Tips: पेट में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाने में मदद करेंगे ये वर्कआउट, सिर्फ 5 मिनट करने से होगा फायदा

0
Fat Loss Tips: पेट में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाने में मदद करेंगे ये वर्कआउट, सिर्फ 5 मिनट करने से होगा फायदा
workout for belly fat

Fat Loss Tips: हर किसी की चाहत होती है कि वह हमेशा स्लिम-ट्रिम और फिट रहे. अगर आप स्लिम दिखना चाहते हैं तो ऐसे में यह काफी जरूरी हो जाता है कि आपके बेली एरिया में चर्बी न जमी हुई हो. जब आपके पेट या फिर उसके आसपास की जगहों पर चर्बी जमी हुई होती है तो ऐसे में यह देखने में काफी बुरा लगता है. जब आपके पेट के आसपास चर्बी जमी हुई होती है तो ऐसे में आपका तोंद हमेशा बाहर निकला हुआ दिखता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके पेट के आसपास की जगहों पर चर्बी जम गयी है. आज हम आपको कुछ ऐसे वर्कऑउट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सुबह के समय अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाकर आप पेट में जमी जिद्दी चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए इन वर्कऑउट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

प्लैंक

प्लैंक अगर आप अपने पेट में जमी जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इससे बेहतर वर्कआउट आपके लिए और कोई हो ही नहीं सकता है. इस वर्कआउट को करने के लिए आपको कलाइयों को कंधों के नीचे और पैरों को हिप्स की चौड़ाई से अलग रखकर प्लैंक के पोजीशन में आना होगा. इसके बाद अपने शरीर को सिर से लेकर एड़ी तक स्ट्रेट लाइन में रखें. अब अपने बाएं हाथ से अपने दाहिने कंधे पर थपथपाएं और वापस प्लैंक स्थिति में आ जाएं, इसे दूसरे हाथ से भी दोहराएं.

Also Read: Weight Loss Tips: तेजी से घटने लगेगा बढ़ा हुआ वजन, डायट में आज ही शामिल करें प्रोटीन से भरपूर ये चीजें

Also Read: Weight Loss Tips: आलसी लाइफस्टाइल ने बना दिया मोटा? बेली फैट कम करने के लिए हर सुबह जरूर करें ये काम

माउंटेन क्लाइम्बर्स

बेली फैट को बर्न करने में माउंटेन क्लाइम्बर्स भी आपकी काफी मदद कर सकते हैं. इस वर्कआउट को करना काफी आसान है. आपको सबसे पहले प्लैंक की पोजीशन में आना होगा. इसके बाद अपने हाथों को शोल्डर्स के ठीक नीचे रखना होगा. अब आपको अपने घुटनों को बारी-बारी से तीव्र गति से अपनी छाती की ओर ले जाएं.

बर्पीज

बर्पीज भले ही आपको एक अंदर से थका देने वाला वर्कआउट लगे लेकिन, बेली फैट को बर्न करने में यह भी आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. इस वर्कआउट को करने के लिए आपको सबसे पहले अपने पैरों को शोल्डर्स की चौड़ाई में रखकर खड़े हो जाना होगा. अब आपको बैठने की स्थिति में आ जाना होगा और अपने हाथों को जमीन पर रख देना होगा. अपने पैरों को वापस प्लैंक की पोजीशन में ले जाएं, फिर उन्हें तुरंत स्क्वाट पोजीशन में वापस ले आएं. अब तेजी से कूदें और अपने हाथों को सिर के ऊपर तक ले जाएं.

Also Read: Fat Loss Tips: अब सर्दियों में भी तेजी से पिघलेगी शरीर में जमी जिद्दी चर्बी, ये चाय करेंगे आपकी मदद

Previous article Sagittarius Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: धनु राशि वालों के प्रेम संबंध में अड़चन आ सकती है, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Next article Look Back 2024: साल 2024 में इन वेब सीरीज का OTT पर रहा बोलबाला, नया साल आने से पहले फटाफट देख लें, LIST
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel