[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Weight Loss Tips: पड़ोसी भी नहीं पहचान सकेंगे इतनी तेजी से घटेगा वजह, जानें क्या है तरीका

Weight Loss Tips: पड़ोसी भी नहीं पहचान सकेंगे इतनी तेजी से घटेगा वजह, जानें क्या है तरीका

0
Weight Loss Tips: पड़ोसी भी नहीं पहचान सकेंगे इतनी तेजी से घटेगा वजह, जानें क्या है तरीका
AI generated image

Weight Loss Tips: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होना एक आम समस्या बन गयी है. दुनिया की एक बड़ी आबादी इस समय बढ़े हुए वजन की समस्या से जूझ रही और इससे छुटकारा पाना चाहती है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में आते हैं जिनका वजन बढ़ा हुआ है और ये इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काफी काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे तकनीक बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप काफी तेजी से अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

छोटे प्लेट में करें भोजन

अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कम हो तो ऐसे में आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप अपनी डायट का सही से ख्याल रखें. जब आप भोजन करने बैठे तो एक छोटी प्लेट में खाना लें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको कैलरीज को घटाने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: खाने के बाद की गयी इन गलतियों की वजह से आप हो जाते हैं मोटे, दोहराने से बचें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

पैक्ड या डब्बे में बंद चीजें न खाएं

बढ़े हुए वजन को कम करने का एक तरीका यह भी है कि आप पैक्ड या फिर डब्बे में बंद चीजों का सेवन न करें. अगर आप इन्हें खा ही रहे हैं तो सीधे डब्बे से न खाएं. जब आप डब्बे से खाते हैं तो आपको यह समझ में नहीं आता है कि आप कितना खा रहे हैं. आपको डब्बे में या फिर पैकेट में बंद चीजों को पहले एक प्लेट में निकाल लेना चाहिए.

बैलेंस्ड डायट लेना जरूरी

बढ़े हुए वजन को कम करने का एक तरीका यह भी है कि आप एक बैलेंस्ड डायट लेना शुरू कर दें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर को सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं. आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपके डायट में चावल, रोटी, दाल और हर तरह की सब्जियां और प्रोटीन के कुछ सोर्स मौजूद हों.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: सोते-सोते गलने लगेगी शरीर में जमी जिद्दी चर्बी, बिस्तर में जाने से पहले इन ड्रिंक्स का करें सेवन

जमकर पीएं पानी

अगर आप बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आप पानी पीने में कंजूसी न करें. हर मील से पहले पानी पीएं और इस बात का भी अंदाजा लगाएं कि आपको वाकई में भूख लगी है या फिर प्यास लगे होने की वजह से आपको भूख लग रही है. कई बार पानी की कबि को हम भूख समझ बैठते हैं और बिना सोचे कुछ भी खा लेते हैं.

भरपूर मात्रा में खाएं रंग-बिरंगी सब्जियां

वजन कम करने के लिए आपको अपने डायट में हर रंग की सब्जियों को शामिल करना चाहिए. जब आप इन सब्जियों को अपने डायट में शामिल करते हैं तो आपके शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी नहीं होती है. कई सब्जियां ऐसी भी होती हैं जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखती है लेकिन उनमें कैलरीज काफी कम होती है.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: अब शरीर को बिना हिलाये-डुलाये कम कर सकेंगे अपना बढ़ा हुआ वजन, अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article IND vs ENG 3rd Test के लिए इंग्लिश टीम का ऐलान, चार साल बाद लौटा ये खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क
Next article Jharkhand Naxal: भाकपा माओवादियों की बड़ी साजिश झारखंड में आज फिर नाकाम, सर्च ऑपरेशन में 18 IED बम बरामद
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel