[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Fake Milk Identification: हेल्दी के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं पी रहे नकली और मिलावटी दूध? यहां जानें पहचान करने का तरीका

Fake Milk Identification: हेल्दी के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं पी रहे नकली और मिलावटी दूध? यहां जानें पहचान करने का तरीका

0
Fake Milk Identification: हेल्दी के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं पी रहे नकली और मिलावटी दूध? यहां जानें पहचान करने का तरीका
pic credits: pexels

Fake Milk Identification: आज के समय में हर एक चीज नकली और मिलावटी मिलने लगी है. फलों से लेकर सब्जियों और यहां तक की बाजार में मिलने वाले अंडे तक कई बार हमें नकली या फिर मिलावटी मिलने लगे हैं. कुछ ही दिनों पहले बाजार में नकली पनीर को लेकर चिंता जताई जा रही थी और अब दूध पर भी बात आने लगी है. वैसे तो दूध में पानी और पाउडर मिलाने की समस्या नयी नहीं है लेकिन अब इसमें केमिकल्स भी मिलाए जाने लगे हैं. अगर आप दूध का सेवन इसे हेल्दी समझकर करते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काफी काम की है. अगर आप हेल्दी समझकर नकली या फिर मिलावटी दूध का सेवन करते है तो यह आपके सेहत के लिए भी काफी ज्यादा खतरनाक और हानिकारक हो सकता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको घर पर ही असली और नकली मिलावट वाले दूध के बीच अंतर करने का तरीका बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

मिलावटी दूध के क्या है नुकसान?

कई बार हम हेल्दी समझकर नकली और मिलावटी दूध का सेवन कर लेते हैं. अगर आप कभी भी ऐसे दूध का सेवन कर लेते हैं तो आपको उल्टी, सिरदर्द, पेट खराब, किडनी की प्रॉब्लम्स या फिर लिवर डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Health Tips: इन बीमारियों में भूलकर भी न खाएं भिंडी, साइड इफेक्ट जानकर घूम जाएगा दिमाग

गंध से करें असली और नकली दूध की पहचान

आप अगर चाहें तो असली और नकली दूध की पहचान उसके गंध से भी कर सकते हैं. असली दूध की खुशबू थोड़ी मीठी और फ्रेश होती है वहीं, नकली या फिर मिलावटी दूध से केमिकल की गंध आ सकती है. कई बार मिलावटी दूध से काफी तेज गंध भी आ सकती है.

उबालकर भी कर सकते हैं टेस्ट

उबालकर भी असली और नकली दूध की पहचान कर सकते हैं. अगर दूध असली है तो वह उबाल आने के बाद भी आसानी से फटेगा नहीं वहीं, नकली दूध में जब उबाल आता है तो कई बार वह आसानी से फट भी जाता है. कई बार दूध चिपचिपा भी हो सकता है.

आयोडीन टेस्ट भी फायदेमंद

दूध की असलियत का पता लगाने के लिए आप आयोडीन टेस्ट भी कर सकते हैं. आपको सबसे पहले दूध की कुछ बूंदें ले लेनी है और इसमें आयोडीन डाल देना है. अगर दूध का रंग बदलकर काला हो जाए तो उसमें स्टार्च मिला हुआ हो सकता है. वहीं, अगर दूध का रंग न बदले तो वह असली होता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्या होगा जब आप डिनर के बाद खाना शुरू कर देंगे सौंफ? जानें फायदे

Previous article ₹20,000 से कम में नया iPhone 16 पाने का मौका! Flipkart की GOAT Sale 2025 में जबरदस्त डील
Next article Saran News : इसुआपुर प्रखंड में नौ ग्रामीण सड़कों का हुआ शिलान्यास
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel