[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style गर्मियों में ट्राई करें ये फेस मास्क, क्रिएटर रुचिता ने बताया बनाने और लगाने के फायदे 

गर्मियों में ट्राई करें ये फेस मास्क, क्रिएटर रुचिता ने बताया बनाने और लगाने के फायदे 

0
गर्मियों में ट्राई करें ये फेस मास्क, क्रिएटर रुचिता ने बताया बनाने और लगाने के फायदे 
face mask for summers ( Canva Image)

Face Mask For Summer: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी हमारी त्वचा को बेजान और ऑयली बना देते हैं. ऐसे में स्किन को ठंडक, साफ-सफाई और नेचुरल ग्लो देने के लिए सही फेस मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी होता है. अगर आप भी घर पर असरदार समर फेस मास्क ट्राई करना चाहती हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. यहां आप समर स्पेशल फेस मास्क बनाने के बारे में जान सकती हैं, जिसे स्किन-हेयर केयर और ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर Ruchita Ghag ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इस फेस मास्क को बनाने का तरीका और फायदे. 

फेस मास्क बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मुल्तानी मिट्टी 
  • गुलाब जल 
  • पानी 

फेस मास्क कैसे बनाएं और लगाएं?

  • सबसे पहले आप एक कटोरी में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, फिर इसमें गुलाब जल मिलाएं. 
  • इसे मिक्स कर लें. तैयार है आपका समर फेस मास्क. इसे आप चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए रहने दें. अब इसे आप ठंडे पानी से वॉश कर लें. 

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस मास्क के फायदे

जेंटल क्लींजिंग

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण त्वचा को बिना रूखा किए गहराई से साफ करता है. ये चेहरे की गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाकर स्किन को फ्रेश बनाता है. 

ग्लोइंग स्किन के लिए 

ये फेस मास्क त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है और दाग-धब्बों को कम करके चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है. 

ऑयल कंट्रोल 

मुल्तानी मिट्टी एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेती है, जिससे त्वचा पर चिपचिपापन और ऑयली शाइन कम हो जाती है और स्किन सुंदर दिखती है. 

मुहांसों को दूर करने में 

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल दोनों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुहांसों को कम करने और नए पिंपल्स आने से रोकने में मदद करते हैं. 

यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स 

यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

Previous article Galaxy A57 और A37 की कीमत का ऐलान, मिल रही ₹3000 तक की छूट
Next article PSL 2026: पाकिस्तान की फजीहत, मैच में गेंद ने ‘बदला रंग’, वजह जान चौंक जाएंगे आप
Avatar Of Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel