[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Exam Tips:  परीक्षा में अव्वल आएगा आपका बच्चा, इन तरीकों को करें फॉलो  

Exam Tips:  परीक्षा में अव्वल आएगा आपका बच्चा, इन तरीकों को करें फॉलो  

0
Exam Tips:  परीक्षा में अव्वल आएगा आपका बच्चा, इन तरीकों को करें फॉलो  
Exam tips. Pic Credit: AI

Exam Tips: फरवरी का महीना शुरू हो गया है. इस महीने में आपके बच्चों के एग्जाम्स भी शुरू होने वाले होंगे. परीक्षा जैसे-जैसे नजदीक आने लगती है बच्चों में इसको लेकर तनाव की स्थिति देखी जा सकती है. हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा बेहतरीन प्रदर्शन करे और परीक्षा के परिणाम में टॉप पर रहे. एग्जाम्स के समय में माता-पिता को भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहती है. अगर आप भी समस्या से जूझ रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. हम बात कर रहे हैं कुछ पढ़ने के तरीकों के बारे में. इनका इस्तेमाल करने से आपके बच्चों का रिजल्ट बेहतर आ सकता है. तो, आइए जानते हैं इन स्टडी टेक्निक के बारे में.

स्टडी प्लान बनाएं

किसी भी चीज की तैयारी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है प्लानिंग करना. अगर आपकी भी परीक्षा होने वाली है तो आप पहले से ही उसके बारे में प्लान कर ले. एक रूटीन तय करें जिसमें कितने घंटे पढ़ना है इस बात को तय कर लें.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: हर सुबह अपने बच्चों से जरूर कहें ये बातें

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर देती हैं आपकी ये गलतियां, बचपन भी हो जाता है खराब

गैजेट्स से दूरी

आजकल हमारे जीवन में गैजेट्स का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है. जिसका परिणाम है फोकस और कंसंट्रेशन में कमी. जब आप पढ़ने के लिए बैठे तब एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और गैजेट्स को दूर रखें. 

पोमोडोरो टेक्निक

लंबे समय तक लगातार पढ़ने से हमारा दिमाग भी थक जाता है. इसलिए जरूरी है सही तरीके से अपने समय को मैनेज करना. इसके  लिए आप पोमोडोरो तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस में आपको लगभग 25 मिनट के कम अंतराल के लिए पढ़ना पड़ता है उसके बाद 5 मिनट का ब्रेक ले सकते हैं. इसको आपको 3-4 बार करना है. तीन से चार सेशंस के बाद आप 15 -20 मिनट के लंबे समय का ब्रेक लें.

नोट्स बनाएं और टेस्ट दें

अपनी तैयारी को आंकने के लिए आप टेस्ट जरूर दें. ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और जहां पर कमी रहेगी उस पर आप काम कर सकेंगे. पढ़ने के लिए आप छोटे-छोटे नोट्स बना सकते हैं ताकि आपको पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रहे.

हेल्दी खान-पान

परीक्षा की तनाव के कारण सही तरीके से खाने पीने पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. इस वजह से हमारे सेहत पर भी असर पड़ता है. समय पर खाने का सेवन करें और पौष्टिक आहार को अपने डायट में शामिल करें.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: आपकी इन गलतियों की वजह से भी बीमार पड़ते हैं बच्चे, सुधारा नहीं तो हो जाएगी देर

Previous article Bihar News: औरंगाबाद में प्रिंसिपल की गलत हरकत पर भड़के ग्रामीण, पिटाई कर कमरे में कर दिया बंद
Next article Rose Day Rose Color: गुलाब के रंगों के रहस्यों को जानें और अपने प्यार को बनाएं खास
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel