[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sewaiyan Muzaffar Recipe: ईद पर खासतौर पर बनता है ये टेस्टी सेवइयों का मुजफ्फर, आसान है विधि

Sewaiyan Muzaffar Recipe: ईद पर खासतौर पर बनता है ये टेस्टी सेवइयों का मुजफ्फर, आसान है विधि

0
Sewaiyan Muzaffar Recipe: ईद पर खासतौर पर बनता है ये टेस्टी सेवइयों का मुजफ्फर, आसान है विधि
Sewaiyan Muzaffar Recipe

Sewaiyan Muzaffar Recipe: रमजान के पूरे महीने के बाद अब ईद आने वाला है. इस खास त्योहार पर विभिन्न तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं. फिर परिवार वाले एक साथ बैठकर इसका आनंद उठाते है. इसके साथ ही आने वाले मेहमानों की भी इस खास व्यंजनों से खातिरदारी की जाती है. ऐसे में हम आपके लिए ईद पर खासतौर से बनने वाली सेवइयों के मुजफ्फर का रेसिपी लेकर आएं हैं. यह एक ऐसी मिठाई है जिसे सदियों से ईद सेलिब्रेट करने के लिए लोग बनाते आ रहे हैं. तो आइये जानते हैं की आप कैसे बहुत ही आसानी से स्वादिष्ट सेवइयों का मुजफ्फर बना सकते हैं.

सामग्री

सेवइयां – 150 ग्राम
खोया – 100 ग्राम
चीनी – 50 ग्राम
इलायची पाउडर – 5 ग्राम
दूध – 150 ग्राम
घी – 250 ग्राम
बादाम – 25 ग्राम
खजूर – 20 ग्राम
पिस्ता – 25 ग्राम
काजू – 25 ग्राम

सेवइयों का मुजफ्फर बनाने की आसान विधि

सेवइयां भूनें: सेवइयों का मुजफ्फर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालकर हलके आंच पर गरम करें. जब घी गरम हो जाये तो इसमें क्रश की हुई सेवइयां डालकर भूनें. दो से तीन मिनट बाद इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें और फिर लगातार चलाते हुए भूनें. कुछ मिनट के बाद आंच बंद कर दें.

खोया भूनें: अब एक दूसरे पैन में हल्की आंच पर खोया को एक से 2 मिनट के लिए हल्की आंच पर भूनें. इसके बाद भुने हुए सेवइयों को खोया वाले पैन में डाल दें. इसके बाद इसे अच्छे से मिलाकर हल्की आंच पर पकाएं.

चाशनी बनाएं: चाशनी तैयार करने के लिए 100 ग्राम पानी में चीनी डालकर तेज आंच पर पकाएं.

दूध मिलाएं: खोया और सेवई वाले मिश्रण में दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं.

चाशनी मिलाएं: इसके बाद सेवइयों में तैयार चाशनी और गुड़ डालकर अच्छे से मिला दें. फिर इसे 5 से 7 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं और आंच बंद कर दें.

परोसें: ईद स्पेशल टेस्टी व्यंजन, सेवइयों का मुजफ्फर तैयार है. इसे ड्राई फ्रूट्स से सजाकर परोसें. 

ये भी पढ़ें: Hairstyles For Eid: ईद पर चांद की तरह खूबसूरत दिखने के लिए ये 5 हेयरस्टाइल हैं आपके लिए परफेक्ट

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel