[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Hair Fall Solution: सिर्फ 15 दिनों में कंघी और तकिये पर बालों का दिखना होगा कम, हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Hair Fall Solution: सिर्फ 15 दिनों में कंघी और तकिये पर बालों का दिखना होगा कम, हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

0
Hair Fall Solution: सिर्फ 15 दिनों में कंघी और तकिये पर बालों का दिखना होगा कम, हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
15 दिनों में बालों का झड़ना कैसे रोकें AI generated image

Hair Fall Solution: बालों के झड़ने की समस्या आज के समय में बहुत आम हो गई है. दुनिया की एक बड़ी आबादी ऐसी है जो हेयर फॉल की परेशानी से जूझ रही है. कम उम्र में ही बालों का पतला होना, कंघी करते समय गुच्छों में बालों का टूटना और नहाते समय बाथरूम में बालों का गिरना किसी को भी बुरी तरह परेशान कर सकता है. वैसे तो बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर मुख्य कारणों की बात करें तो खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा स्ट्रेस, गलत खानपान और केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल इसके सबसे बड़े कारण माने जाते हैं. यह आर्टिकल उन सभी लोगों के लिए है जो इस समय बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं और घरेलू उपाय अपनाकर इससे छुटकारा पाना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें नियमित रूप से अपनाने पर महज 15 दिनों में ही बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो सकता है. आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

15 दिन अपनाकर देखें ये घरेलू उपाय

अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से तुरंत छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको 15 दिनों तक इस उपाय को अपनाकर देखना चाहिए. इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल का तेल ले लेना है और फिर इसमें 1 चम्मच कैस्टर ऑइल और 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिला देना है. आपको इन तीनों ही चीजों को हल्का गुनगुना कर लेना है. आपको इस मिश्रण को अपने स्कैल्प में डालकर हल्की उंगलियों से करीबन 10 मिनट तक मसाज करना है. यह छोटा सा उपाय स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और साथ ही बालों की जड़ों को न्यूट्रिशन भी देता है. आपको इस तेल को अपने स्कैल्प पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ देना है और अगली सुबह एक माइल्ड शैंपू से अपने बालों को धो लेना होगा. हफ्ते में सिर्फ 3 बार इसके इस्तेमाल से आपको फर्क महसूस होने लगता है.

यह भी पढ़ें: Faster Hair Growth Tips: सिर्फ 30 दिनों में पाएं लंबे, घने और मजबूत बाल! अपनाएं ये टिप्स और कर दें सबको हैरान

सही डाइट भी है जरूरी

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बालों की देखभाल सिर्फ बाहर से करना काफी नहीं होता है बल्कि बालों को अंदर से मजबूती देना भी उतना ही जरूरी है. अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में हरी साग-सब्जियों, फल, दालों और हेल्दी नट्स को जरूर शामिल करें. इसके अलावा आपको अपनी डाइट में आंवले, अमरूद और संतरे को भी शामिल करना चाहिए क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है. बता दें बालों को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन की जरूरत पड़ती है और इसकी कमी को दूर करने के लिए आपको दूध, दही और अंकुरित दालों का सेवन भी करना चाहिए.

अपनाएं हेयर केयर की सही आदतें

अगर आप अपने बालों का झड़ना कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले कुछ गलत आदतों से छुटकारा पाना होगा. हेयर फॉल रोकने के लिए सबसे पहले गीले बालों में कंघी करना बंद कर दें, ज्यादा टाइट हेयर स्टाइल बनाने से भी बचें. इसके अलावा आपको जितना हो सके हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करना भी कम कर देना है. अपने बालों को हफ्ते में सिर्फ 2 से 3 बार धोना काफी होता है और उसके लिए भी आपको सिर्फ एक माइल्ड शैंपू का ही इस्तेमाल करना है.

स्ट्रेस से रहें दूर

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन आपका स्ट्रेस भी बालों के झड़ने के पीछे के मुख्य और बड़ा कारण हो सकता है. स्ट्रेस को कम करने के लिए हर दिन थोड़ी देर योगा और प्राणायाम करना शुरू कर दें. इसके अलावा जितना हो सके खुश रहने की कोशिश करें और अपनी नींद भी पूरी करें. जब आप मानसिक तौर पर खुश रहना शुरू करते हैं तो आपके बालों की सेहत में भी सुधार होता है.

यह भी पढ़ें: Best Hair Oils: तेजी से झड़ते बाल बढ़ा रहे हैं गंजेपन का खतरा? ये ऑइल्स देंगे हर हेयर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article गोपालगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरा युवक, हालत गंभीर, पटना रेफर
Next article विवेकानंद ने अध्यात्म से सामाजिक जागरूकता लाया : किरण
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel