[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style न रंग उड़ेंगे और न रिंग टूटेगी, घर पर ऐसे धोएं पर्दे सालों तक रहेंगे नए जैसे

न रंग उड़ेंगे और न रिंग टूटेगी, घर पर ऐसे धोएं पर्दे सालों तक रहेंगे नए जैसे

0
न रंग उड़ेंगे और न रिंग टूटेगी, घर पर ऐसे धोएं पर्दे सालों तक रहेंगे नए जैसे
पर्दे धोने के आसान तरीके

Curtain Cleaning Hacks: घर की खूबसूरती बढ़ाने में पर्दों की बहुत बड़ी भूमिका होती है. साफ और चमकदार पर्दे न सिर्फ कमरे को सुंदर बनाते हैं बल्कि घर में ताजगी का एहसास भी देते हैं. लेकिन अक्सर लोग पर्दे धोते समय कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे कपड़ा खराब हो जाता है या पर्दों की रिंग टूट जाती हैं. अगर सही तरीके से पर्दों की सफाई की जाए तो पुराने पर्दे भी कई सालों तक नए जैसे दिख सकते हैं. यहां जानिए घर पर पर्दे धोने और उन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखने के आसान टिप्स और ट्रिक्स.

घर पर पर्दे धोने का आसान तरीका(Curtain Cleaning Hacks)

Curtain Cleaning Hacks
कर्टन क्लीनिंग हैक्स्

1. पर्दे धोने से पहले उन्हें रंग के अनुसार अलग करना बहुत जरूरी है. हल्के रंग और गहरे रंग के पर्दे साथ में धोने से रंग छूटने की समस्या हो सकती है.

2. अगर पर्दों में रिंग या हुक लगे हैं तो उन्हें धीरे से संभालें. मशीन में डालते समय पर्दों को हल्का बांध दें, ताकि रिंग मशीन में फँसकर टूटें नहीं.

3.पतले या नाजुक कपड़े वाले पर्दों को हाथ से धोना बेहतर रहता है. इससे कपड़ा सुरक्षित रहता है और रिंग टूटने का खतरा भी कम होता है.

4. पर्दे धोने के लिए तेज केमिकल वाले डिटर्जेंट की जगह हल्का डिटर्जेंट या शैम्पू इस्तेमाल करना बेहतर रहता है. इससे कपड़े की चमक बनी रहती है.

5. पर्दों को रगड़कर साफ करने के बजाय करीब 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें.

6. धोने के बाद पर्दों को फैलाकर सुखाएं, ताकि उनमें सिलवटें न पड़ें. अगर पर्दे सूती कपड़े के हैं तो बाद में हल्की इस्त्री कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पीले पड़ गए सफेद कपड़े? फेंकने से पहले अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके, फिर से दिखेंगे नए जैसे

यह भी पढ़ें: लकड़ी के सोफे पर पड़ गए काले दाग? बस 5 मिनट में ऐसे करें साफ – ये आसान ट्रिक फर्नीचर को बना देगी बिल्कुल नया जैसा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel