[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style किचन में वक्त नहीं लगेगा ज्यादा, खाना बनाते समय अपनाएं ये टिप्स 

किचन में वक्त नहीं लगेगा ज्यादा, खाना बनाते समय अपनाएं ये टिप्स 

0
किचन में वक्त नहीं लगेगा ज्यादा, खाना बनाते समय अपनाएं ये टिप्स 
महिला किचन में खाना बनाते हुए (AI Image)

Time Saving Cooking Tips: सुबह काम के लिए जल्दी निकलने की टेंशन में समझ नहीं आता है कि क्या बनाया जाए. सुबह की भागदौड़ में खाना बनाने के लिए ज्यादा टाइम भी नहीं मिल पाता है. बार-बार बाहर का खाना खाने से सेहत पर भी असर पड़ता है. ऐसे में कुछ आसान किचन हैक्स अपनाकर आप जल्दी से खाना बना सकते हैं. 

पेस्ट तैयार रखें

रसोई में समय बचाने और खाना जल्दी बनाने के लिए आप अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट और टमाटर का पेस्ट पहले से तैयार करके रख लें. आप इसे फ्रिज या फ्रीजर में स्टोर करें. जब ये पेस्ट तैयार रहते हैं तो खाना बनाते समय आसानी से मिल जाते हैं और खाना जल्दी बन जाता है. 

वन पॉट रेसिपी बनाएं 

समय बचाने के लिए आप वन पॉट रेसिपी बना सकते हैं. वन पॉट रेसिपी को आप एक ही बर्तन में बना सकते हैं. पुलाव, खिचड़ी, नूडल्स और सूप जैसी डिशेज बहुत जल्दी बन जाती हैं. प्रेशर कुकर या पैन का इस्तेमाल आप कर सकते हैं. 

पहले से ही तैयारी करें

अगर आप हफ्ते में एक बार सब्जियों को काटकर एयरटाइट बॉक्स में रख लें तो रोजाना खाना बनाने में बहुत समय बच जाएगा. रात में सोच ही लें कि आप नाश्ते में क्या बनाएंगे. उस डिश से जुड़ी चीजें आप पहले से ही इकट्ठा करके रख लें जिससे कि सुबह चीजों को ढूंढने में टाइम वेस्ट न हो. बच्चों को टिफिन में क्या देना है इस बारे में पहले ही तय कर लें.

ढककर पकाने की आदत डालें

अगर आपको पानी जल्दी उबालना है या खाना जल्दी तैयार करना है तो हमेशा उसे ढककर पकाएं. इससे रोजाना किचन में समय की बहुत बचत होती है और खाना बनाने का काम आसान हो जाता है. 

बचे हुए खाने का स्मार्ट इस्तेमाल 

रात की बची हुई दाल, रोटी या चावल को फेंकने की बजाय इस्तेमाल करें. सुबह इनका इस्तेमाल करके आप जल्दी और आसानी से नई डिश तैयार कर सकते हैं. बची रोटी से रोल और बचे चावल से फ्राइड राइस बनाना आसान है. आप बचे हुए दाल से दाल पराठा बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- How To Make Gravy Thick: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट गाढ़ी ग्रेवी

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

Previous article अगर बनाना है ढाबे जैसा नान, तो ये टिप्स जरूर अपनाएं
Next article O Romeo: चौथे दिन कैसा रहा रिस्पॉन्स? यहां जानिए फिल्म का ताजा कलेक्शन
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel