[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Til Mathri Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं दादी-नानी के हाथों जैसी क्रिस्पी तिल मठरी, बचपन की याद दिलाएगी ये ट्रेडिशनल रेसिपी

Til Mathri Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं दादी-नानी के हाथों जैसी क्रिस्पी तिल मठरी, बचपन की याद दिलाएगी ये ट्रेडिशनल रेसिपी

0
Til Mathri Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं दादी-नानी के हाथों जैसी क्रिस्पी तिल मठरी, बचपन की याद दिलाएगी ये ट्रेडिशनल रेसिपी
तिल मठरी AI generated image

Til Mathri Recipe: सर्दियों के मौसम में जब स्नैक्स की बात होती है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में ट्रेडिशनल स्नैक्स का ही ख्याल आता है. ट्रेडिशनल स्नैक्स न सिर्फ खाने में टेस्टी होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इन्हीं स्नैक्स में से एक है तिल की क्रिस्पी मठरी. सर्दियों के दिनों में यह डिश खासतौर पर उत्तर भारत में बनाई जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह नमकीन होने के साथ-साथ बेहद क्रिस्पी भी होती है. आप चाहें तो इसे शाम की चाय के साथ एन्जॉय कर सकते हैं या फिर सफर के दौरान हल्के-फुल्के स्नैक के रूप में भी इसका आनंद ले सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्रिस्पी और टेस्टी तिल मठरी बनाने की आसान रेसिपी.

तिल मठरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मैदा – 2 कप
  • सफेद तिल – आधा कप
  • अजवाइन – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • घी या तेल – 4 से 5 बड़े चम्मच मोयन के लिए
  • पानी – आटा गूंथने के लिए
  • तलने के लिए तेल

यह भी पढ़ें: Corn Dahi Kebab: कम तेल में बनने वाला सॉफ्ट एंड क्रिस्पी स्नैक, शाम की भूख मिटाने के लिए आज ही ट्राय करें कॉर्न दही कबाब

तिल मठरी बनाने की आसान रेसिपी

  • तिल मठरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा छान लें. इसके बाद इसमें सफेद तिल, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें घी या तेल डालें और उंगलियों से मैदा और घी को रगड़ते हुए मिलाएं. इस बात का ख्याल रखें कि मोयन ठीक से मिलना चाहिए, तभी मठरी क्रिस्पी बनती है.
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. इस बात का ख्याल रखें कि आटा ज्यादा सॉफ्ट न रह जाए. आटा तैयार होने के बाद उसे ढककर 15 से 20 मिनट के लिए सेट होने दें.
  • इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और फिर हर लोई को हल्का सा बेलकर मोटी मठरी का आकार दें. आप अगर चाहें तो कांटे की मदद से मठरी पर हल्के-हल्के छेद कर सकते हैं, इससे मठरी तलते समय फूलती नहीं है.
  • इसके बाद एक कढ़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. इस बात का ख्याल रखें कि तेल ज्यादा तेज नहीं होना चाहिए. इसके बाद तैयार मठरियों को धीरे-धीरे तेल में डालें और धीमी आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. इसे बीच-बीच में पलटते रहें ताकि मठरी समान रूप से सिक जाए.
  • जब मठरी अच्छे से गोल्डन हो जाएं, तो उन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए.
  • तिल मठरी के ठंडी होने के बाद इसे निकालकर एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. सही तरीके से रखने पर ये 15 से 20 दिन तक खराब नहीं होती और आप जब चाहें इसे चाय के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Oats Veg Khichdi: 20 मिनट में बनाएं सुपर हेल्दी और टेस्टी ओट्स वेज खिचड़ी, वजन घटाने और डायबिटीज मरीजों के लिए परफेक्ट मील

Previous article तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक हिरासत में
Next article युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं स्वामी विवेकानंद
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel