[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sweet Corn Poha Recipe: हेल्दी ब्रेकफास्ट से बेहतर होगी दिन की शुरुआत, सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें टेस्टी और न्यूट्रिशियस स्वीट कॉर्न पोहा

Sweet Corn Poha Recipe: हेल्दी ब्रेकफास्ट से बेहतर होगी दिन की शुरुआत, सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें टेस्टी और न्यूट्रिशियस स्वीट कॉर्न पोहा

0
Sweet Corn Poha Recipe: हेल्दी ब्रेकफास्ट से बेहतर होगी दिन की शुरुआत, सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें टेस्टी और न्यूट्रिशियस स्वीट कॉर्न पोहा
AI generated image

Sweet Corn Poha Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह का ब्रेकफास्ट करके बोर हो गए हैं और हर सुबह नाश्ते में क्या बनाएं यह सोचकर आपका सिर दुखने लगता है तो आज की यह रेसिपी आपके लिए ही है. आज हम आपको स्वीट कॉर्न पोहा की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप बिना समय बर्बाद किये काफी आसानी से मिनटों में बना सकते हैं. स्वीट कॉर्न पोहा आपके पेट के लिए काफी लाइट होता है और साथ ही आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद भी. यह एक ऐसी डिश है जो काफी ज्यादा टेस्टी होता है जिस वजह से यह बच्चों और बड़ों को काफी ज्यादा पसंद आता है. तो चलिए जानते हैं स्वीट कॉर्न पोहा बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

स्वीट कॉर्न पोहा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पोहा – 2 कप मीडियम मोटाई वाला
  • स्वीट कॉर्न – 1 कप उबला हुआ
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • गाजर – आधा कप, बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – आधा कप, छोटे टुकड़ों में कटे हुए
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
  • करी पत्ता – 6 से 7 पत्ते
  • नींबू – 1
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरी धनिया – सजाने के लिए

यह भी पढ़ें: Suji Masala Roti Recipe: टिफिन खोलते ही बच्चों के चेहरे पर आएगी बड़ी सी मुस्कान, मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और स्पाइसी सूजी मसाला रोटी

यह भी पढ़ें: Paneer Sandwich Recipe: 10 मिनट से भी कम समय में तैयार करें बच्चों की फेवरेट पनीर सैंडविच, क्रंची ब्रेड और स्पाइसी पनीर का परफेक्ट कॉम्बो

स्वीट कॉर्न पोहा बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले पोहा को छलनी में डालकर हल्के पानी से धो लें. इसे ज्यादा देर तक पानी में भिगोकर न रखें वरना या चिपचिपा हो जाएगा. अच्छे से धोने के बाद इसे 5 मिनट के लिए रख दें ताकि पोहा सॉफ्ट हो जाए.
  • अब एक नॉन-स्टिक पैन या कढ़ाई गरम करें. इसके अलावा अगर आप ऑयल-फ्री वर्जन चाहते हैं तो इसमें पानी की कुछ बूंदें डालकर ही सब्जियां भून सकते हैं, या फिर सिर्फ हल्की स्टीम करके भी डाल सकते हैं.
  • इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर 1 से 2 मिनट तक भूनें.
  • अब इसमें गाजर, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर हल्का सा सॉफ्ट होने तक पकाएं.
  • इसके बाद इसमें उबला हुआ स्वीट कॉर्न डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें.
  • अब इसमें भीगा हुआ पोहा डालें और हल्के हाथ से चलाते हुए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
  • अब इसके ऊपर से नमक डालें और गैस बंद कर दें. अंत में नींबू का रस निचोड़ें और हरे धनिये से गार्निश कर लें.
  • इसे आप नारियल की चटनी या हरी धनिया की चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sabudana Dosa Recipe for Fasting: साबूदाना डोसा खाकर भूल जाएंगे खिचड़ी और खीर, व्रत के लिए सबसे टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन

Previous article झुंड से बिछड़े हाथी ने क्षतिग्रस्त किया घर, अनाज खाये
Next article सेमरी संकुल भवन में जेंडर रिसोर्स सेंटर का उदघाटन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel