[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style गर्मी में बिना मेहनत झटपट बनाएं ये 6 आसान ब्रेकफास्ट

गर्मी में बिना मेहनत झटपट बनाएं ये 6 आसान ब्रेकफास्ट

0
गर्मी में बिना मेहनत झटपट बनाएं ये 6 आसान ब्रेकफास्ट
आसान ब्रेकफास्ट रेसिपी (AI Generated image

Easy Summer Breakfast Ideas: गर्मी के दिनों में धूप और पसीने की वजह से सुबह-सुबह ज्यादा भारी नाश्ता बनाने या खाने का मन नहीं करता है. ऐसे में हल्का और जल्दी बनने वाला नाश्ता बनाना हर किसी को पसंद होता है. अगर आप कुछ ऐसी रेसिपी बनाने के बारे में खोज रहे हैं, जो जल्दी बन जाए तो इन रेसिपीज को बना सकते हैं.  

चिया पुडिंग 

चिया पुडिंग बहुत ही झटपट बन जाने वाला नाश्ता है. इसे बनाने के लिए चिया सीड्स को दूध में मिलाकर रातभर के लिए फ्रिज में रख दिया जाता है. सुबह ये गाढ़ा हो जाता है. इसमें आप अपनी पसंद के फल जैसे आम, केला या स्ट्रॉबेरी डाल सकते हैं. ऊपर से थोड़ा शहद या ड्राई फ्रूट्स डालकर इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है. 

बेसन चीला 

बेसन चीला भी झटपट बनने वाला नाश्ता है, जो स्वाद में भी बहुत अच्छा लगता है. इसे बनाने के लिए बेसन में पानी मिलाकर स्मूद बैटर तैयार करें. इसमें नमक, हल्दी, हरी मिर्च और बारीक कटी सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च मिलाएं. इस बैटर को तवे पर डालकर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. इसे हरी चटनी या सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

पीनट बटर ब्रेड सैंडविच 

अगर आपके पास समय कम है, तो पीनट बटर ब्रेड सैंडविच एक परफेक्ट ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस पर पीनट बटर अच्छी तरह लगाएं. चाहें तो इसमें केले के स्लाइस या थोड़ा शहद भी डाल सकते हैं. इसे ऐसे ही या हल्का टोस्ट करके तैयार कर सकते हैं. ये जल्दी बनने के साथ-साथ स्वाद में भी बहुत अच्छा लगता है और सुबह के लिए एक आसान नाश्ता है।. 

फ्रूट सलाद 

फ्रूट सलाद गर्मियों के लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट आइडिया है. इसे बनाने के लिए अपने पसंद के ताजे फल जैसे तरबूज, पपीता, सेब, केला और अंगूर काटकर एक बाउल में मिलाएं. ऊपर से थोड़ा सा शहद, काला नमक या चाट मसाला डालकर सर्व करें. 

ओवरनाइट ओट्स

ओवरनाइट ओट्स बिना पकाए बनने वाला नाश्ता है. इसे बनाने के लिए ओट्स को दूध या दही में मिलाकर रातभर के लिए फ्रिज में रख दें. सुबह इसमें फल, नट्स और थोड़ा शहद डालकर इसे तैयार करें.  इसका टेक्सचर क्रीमी और स्वाद बहुत अच्छा होता है. 

चूड़ा दही 

चूड़ा-दही गर्मियों के लिए परफेक्ट नाश्ता हो सकता है. इसे बनाने के लिए चूड़ा (चिवड़ा/पोहा) को हल्का सा धोकर या पानी छिड़ककर सॉफ्ट कर लें. इसके बाद इसमें ताजा दही मिलाएं. स्वाद के अनुसार इसमें चीनी या नमक भी डाल सकते हैं. ये नाश्ता हल्का और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है, जो गर्मी में खाने के लिए बिल्कुल सही है. 

यह भी पढ़ें: Suji Cheese Bites Recipe: बच्चों से लेकर बड़े तक सब करेंगे वाह वाह, जब घर पर बनेगा क्रिस्पी एंड टेस्टी सूजी चीज बाइट्स, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Sabudana Halwa Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना हलवा, सेहत और मिठास का परफेक्ट कॉम्बो

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel