[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Suji Gud Laddu: घर पर झटपट बनाएं मजेदार सूजी-गुड़ के लड्डू, जानें तैयार करने का तरीका

Suji Gud Laddu: घर पर झटपट बनाएं मजेदार सूजी-गुड़ के लड्डू, जानें तैयार करने का तरीका

0
Suji Gud Laddu: घर पर झटपट बनाएं मजेदार सूजी-गुड़ के लड्डू, जानें तैयार करने का तरीका
Suji Gud Laddu (AI Image)

Suji Gud Laddu: अगर आपको भी लड्डू खाना पसंद है और आप लड्डू की ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं जिसे बनाने में कम चीजों का इस्तेमाल हो तो ये आर्टिकल आपके काम की है. इस आर्टिकल में आप सूजी-गुड़ के लड्डू को तैयार करने का तरीका जान सकते हैं. सूजी-गुड़ के लड्डू को आप कम मेहनत में बना सकते हैं. सूजी और गुड़ से बने ये लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते है. इसका स्वाद आपको और आपके घरवालों को इतना पसंद आएगा कि आप इसे बार-बार बनाएंगे. 

सूजी-गुड़ के लड्डू बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी- 1 कप
  • घी- आधा कप 
  • गुड़- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • पानी- आधा कप
  • काजू- 10-12 (बारीक कटे हुए)
  • बादाम- 8-10 (बारीक कटे हुए)
  • किशमिश- 10-12
  • नारियल- 2 बड़े चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच

सूजी-गुड़ के लड्डू को कैसे तैयार करें?

  • सूजी-गुड़ के लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले आप कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गर्म करें. इसमें आप काजू और बादाम को डालकर भूनें. इसे आप अलग प्लेट में निकाल लें.
  • अब आप बचे हुए घी को कड़ाही में डाल दें और सूजी डालकर सुनहरा होने तक भूनें. जब सूजी का रंग बदल जाए और इसमें से अच्छी खुशबू आने लगे तब कड़ाही को आप गैस पर से उतार दें. 
  • अब आप एक बर्तन में पानी गर्म करें और इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डाल दें. गुड़ जब घुल जाए और इसमें उबाल आ जाए तब आप सूजी के मिश्रण को डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद आप काजू, बादाम, किशमिश, इलायची पाउडर और कद्दूकस किया हुआ नारियल को डाल दें और अच्छे से मिला लें. इसे हल्का ठंडा होने दें. 
  • फिर आप मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और इससे लड्डू तैयार करें. इस तरह से आप आसानी से सूजी-गुड़ के लड्डू तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Murmura Tikki: मुरमुरा से बनाएं टेस्टी टिक्की, चटनी के साथ करें सर्व, जानें बनाने की विधि

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 



Previous article थैंक यू सो मच CSK… सरफराज खान ने चेन्नई में जानें के बाद शेयर की भावुक स्टोरी, देखें क्या लिखा
Next article Simple Chain with Pendant Design: क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के लिए देखें सबसे खूबसूरत पेंडेंट डिजाइन
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel