[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sabudana Salad Recipe: पूरे दिन रहेंगे एक्टिव और एनर्जेटिक! मिनटों में तैयार करें चटपटा और हेल्दी साबूदाना सलाद

Sabudana Salad Recipe: पूरे दिन रहेंगे एक्टिव और एनर्जेटिक! मिनटों में तैयार करें चटपटा और हेल्दी साबूदाना सलाद

0
Sabudana Salad Recipe: पूरे दिन रहेंगे एक्टिव और एनर्जेटिक! मिनटों में तैयार करें चटपटा और हेल्दी साबूदाना सलाद
AI generated image

Sabudana Salad Recipe: साबूदाना का सेवन खासतौर पर व्रत और उपवास के समय सबसे ज्यादा किया जाता है. आमतौर पर लोग इससे खिचड़ी, वड़ा या खीर बनाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ हेल्दी और लाइट खाना चाहते हैं तो साबूदाना सलाद आपके लिए एकदम परफेक्ट रेसिपी है. यह सलाद न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि एनर्जी से भरपूर भी होता है. इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर आपको लंबे समय तक एक्टिव और एनर्जेटिक रखते हैं. अगर आप अपने बच्चों को कुछ हेल्दी खिलाना चाहते हैं तो भी यह एक परफेक्ट रेसिपी बनकर सामने आता है. तो चलिए जानते हैं साबूदाना सलाद बनाने की आसान रेसिपी.

साबूदाना सलाद बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप भिगोया हुआ
  • खीरा – 1 मीडियम साइज का कटा हुआ
  • टमाटर – 1 मीडियम साइज का कटा हुआ
  • मूंगफली – 2 बड़े चम्मच भुनी और छिली हुई
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई ऑप्शनल
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • अनार के दाने – 2 बड़े चम्मच, ऑप्शनल

यह भी पढ़ें: Sabudana Pancake Recipe: क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक जो हो जाए 10 मिनट में तैयार, बच्चों के टिफिन और शाम की भूख के लिए परफेक्ट रेसिपी

यह भी पढ़ें: Suji Potato Croquettes Recipe: कुछ नया और टेस्टी खाने का है मन? 15 मिनट में बनाएं बाहर से क्रंची और अंदर से सॉफ्ट सूजी पोटैटो क्रोकेट्स

साबूदाना सलाद बनाने की विधि

  • सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर 4 से 5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. इस बात का ख्याल रखें कि पानी ज्यादा न हो, वरना साबूदाना चिपचिपा हो जाएगा.
  • अब एक पैन में मूंगफली को हल्का भून लें और उसका छिलका निकालकर हल्का सा कूट लें.
  • इसके बाद एक बड़े बाउल में भीगा हुआ साबूदाना डालें और इसमें खीरा, टमाटर, मूंगफली, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • इसके बाद इसमें सेंधा नमक और नींबू का रस डालें. आप अगर चाहें तो इसमें अनार के दाने डालकर गार्निश कर सकते हैं.
  • साबूदाना सलाद को ठंडा-ठंडा परोसना इसे और भी ज्यादा टेस्टी बना देता है.

यह भी पढ़ें: Suji Chocolate Pancake Recipe: पूरे दिन रहेगी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, सॉफ्ट और फ्लफी सूजी चॉकलेट पैनकेक के साथ करें दिन की शुरुआत

Previous article मगध महिला कॉलेज में संगोष्ठी का हुआ आयोजन, परामर्श, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट पर हुई चर्चा
Next article पीडीएस डीलरों को इ-पॉश मशीन चलाने का मिला प्रशिक्षण
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel