[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Rice Flour Chips Recipe: चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी होममेड चिप्स, शाम की चाय से लेकर बच्चों की टिफिन के लिए हेल्दी चॉइस

Rice Flour Chips Recipe: चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी होममेड चिप्स, शाम की चाय से लेकर बच्चों की टिफिन के लिए हेल्दी चॉइस

0
Rice Flour Chips Recipe: चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी होममेड चिप्स, शाम की चाय से लेकर बच्चों की टिफिन के लिए हेल्दी चॉइस
rice flour chips AI generated image

Rice Flour Chips Recipe: जब भी हमें कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाने का मन करता है तो हम दुकान से खरीदकर चिप्स ले आते हैं. दुकानों में मिलने वाले ये चिप्स खाने में तो काफी ज्यादा टेस्टी होते हैं लेकिन जब लंबे समय तक बिना कंट्रोल के इनका सेवन किया जाता है तो इससे हमारे सेहत पर भी काफी बुरा असर पड़ता है. अगर आपको भी चटपटे चिप्स का सेवन करना पसंद है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको राइस फ्लोर चिप्स बनाने की सबसे आसान और टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं. ये चिप्स टेस्टी तो होते ही हैं और घर पर बने हुए होने की वजह से काफी हद तक हेल्दी भी होते हैं. ये चिप्स बाहर से गोल्डन और अंदर से काफी ज्यादा लाइट होते हैं. जब आप इसके क्रंच को फील करेंगे तो आपको मजा ही आ जाएगा. इस डिश की खास बात है कि इसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत पड़ती है. आप इन चिप्स को बच्चों के टिफिन से लेकर शाम की चाय तक कभी भी एन्जॉय कर सकते हैं.

राइस फ्लोर चिप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • चावल का आटा – 1 कप
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच दरदरा पिसा हुआ
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • तेल – 1 छोटा चम्मच मोयन के लिए
  • तलने के लिए तेल – जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें: Panchmel Dal Palak Recipe: 5 दालों से बनी ये रेसिपी बन जाती है सबकी फेवरेट, एक ही कटोरी में पाएं सेहत और स्वाद का पूरा मजा

राइस फ्लोर चिप्स बनाने की रेसिपी

  • राइस फ्लोर चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी उबाल लें. पानी में नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब गैस धीमी करके इसमें धीरे-धीरे चावल का आटा डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न पड़े. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें.
  • जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तब इसमें 1 छोटा चम्मच तेल डालकर हाथों से अच्छी तरह गूंथ लें. इस बात का ख्याल रखें कि आटा सॉफ्ट लेकिन थोड़ा टाइट भी होना चाहिए. अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
  • इसके बाद एक साफ पॉलीशीट या केले के पत्ते पर थोड़ा तेल लगाएं और लोई को रखकर बेलन या हाथों से पतला फैलाएं. आप इन्हें मनचाहे शेप में काट सकते हैं.
  • इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गरम करें और जब तेल मीडियम गर्म हो जाए तो चिप्स को धीरे-धीरे डालें और धीमी आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. इसे बीच-बीच में पलटते रहें ताकि चिप्स समान रूप से पकें.
  • इसके बाद तले हुए चिप्स को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए. एक-एक करके इसी तरह सभी चिप्स तल लें.
  • गर्मागर्म राइस फ्लोर चिप्स को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही की डिप के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Gajar ke Kheer ki Recipe: सर्दियों में गाजर के हलवे से भी ज्यादा लाजवाब है ये मलाईदार खीर, खुशबू से ही जीत लेगी आपका दिल

Previous article Madhubani News : बिजली चोरी मामले में पांच पर एफआइआर
Next article शिलान्यास के 10 माह बाद भी नहीं शुरू हुआ प्रखंड व अंचल कार्यालय का निमार्ण कार्य
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel