[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Aloo Dahi Kebab Recipe: 10 मिनट में घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल आलू दही कबाब, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर

Aloo Dahi Kebab Recipe: 10 मिनट में घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल आलू दही कबाब, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर

0
Aloo Dahi Kebab Recipe: 10 मिनट में घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल आलू दही कबाब, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर
आलू दही कबाब AI generated image

Aloo Dahi Kebab Recipe: अगर आप एक ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं जो न सिर्फ मिनटों में बनकर तैयार हो जाए बल्कि खाने में भी टेस्टी हो और हर उम्र की लोगों को पसंद आए तो आलू दही कबाब आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस है. इस डिश को उत्तर भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इस डिश की सबसे खास बात होती है कि ये बाहर से क्रिस्पी होते हैं और अंदर से सुपर सॉफ्ट. आप इस डिश को सिर्फ शाम की चाय के साथ ही नहीं बल्कि पार्टी स्टार्टर के रूप में भी घर पर तैयार करके एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आलू दही कबाब बनाने की सबसे आसान और टेस्टी रेसिपी.

आलू दही कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • उबले हुए आलू – 3 से 4 मैश किए हुए
  • गाढ़ा दही – 1 कप, अच्छी तरह पानी निकाल लें
  • कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून
  • ब्रेड क्रम्ब्स – आधा कप
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
  • अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा
  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
  • गरम मसाला – आधा टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Til Mathri Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं दादी-नानी के हाथों जैसी क्रिस्पी तिल मठरी, बचपन की याद दिलाएगी ये ट्रेडिशनल रेसिपी

आलू दही कबाब बनाने की रेसिपी

  • आलू दही कबाब बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैश किए हुए आलू और गाढ़ा दही डालें. इस बात का ख्याल रखें कि दही ज्यादा पतला न हो, वरना कबाब तलते समय टूट सकते हैं. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • इसके बाद मिश्रण में कॉर्नफ्लोर डालें ताकि कबाब अच्छे से बाइंड हो जाएं. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब या टिक्की के आकार में गोले बना लें. अब इन टिक्कियों को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें, जिससे तलने पर बाहर से क्रिस्पी टेक्सचर आए.
  • अब कढ़ाही में मीडियम आंच पर तेल गरम करें और तेल गरम होने पर कबाब को धीरे-धीरे डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. बता दें कबाब को पलट-पलट कर धीमी आंच पर तलना बेहतर रहता है, इससे वे अंदर तक अच्छी तरह पक जाते हैं.
  • लास्ट में तले हुए आलू दही कबाब को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए.

आलू दही कबाब को परोसने का तरीका

गर्मागर्म आलू दही कबाब को हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें. इसके ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला छिड़क दें, इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा. आप अगर चाहें तो इन्हें दही, चटनी और अनार दाने डालकर कबाब चाट के रूप में भी परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Corn Dahi Kebab: कम तेल में बनने वाला सॉफ्ट एंड क्रिस्पी स्नैक, शाम की भूख मिटाने के लिए आज ही ट्राय करें कॉर्न दही कबाब

Previous article भूमि अधिग्रहण को लेकर सीओ ने रैयतों के साथ की बैठक
Next article मकर संक्रांति पर बचपन प्ले स्कूल के छात्रों ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel