[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Poha Matar Tikki: सर्दियों में बनाएं गरमा-गरम पोहा मटर टिक्की, इन आसान स्टेप से करें तैयार 

Poha Matar Tikki: सर्दियों में बनाएं गरमा-गरम पोहा मटर टिक्की, इन आसान स्टेप से करें तैयार 

0
Poha Matar Tikki: सर्दियों में बनाएं गरमा-गरम पोहा मटर टिक्की, इन आसान स्टेप से करें तैयार 
Poha Matar Tikki (AI IMAGE)

Poha Matar Tikki: सर्दियों में जब बाजार में ताजा हरा मटर दिखता है, तो मन करता है इससे कुछ मजेदार स्नैक्स बनाया जाए. ऐसे में आपके लिए पोहा और मटर की टिक्की बढ़िया ऑप्शन है. ये टिक्की खाने में क्रिस्पी होती है और बनाने में भी बहुत आसान है. आप इसे चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं या हरी चटनी और टमाटर सॉस के साथ भी स्वाद का मजा बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से इसे बनाने का आसान तरीका. 

पोहा मटर टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पोहा – 1 कप
  • हरा मटर – आधा कप (उबला हुआ)
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • आलू – 1 बड़ा (उबला मैश किया हुआ)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 आधा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार 
  • सूजी – 3-4 बड़े चम्मच (जरूरत अनुसार)
  • तेल – तलने के लिए

पोहा मटर टिक्की बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप पोहा को पानी में 5 मिनट के लिए भिगो दें, फिर पानी छानकर हल्का निचोड़ लें. 
  • अब एक बर्तन में भिगोया पोहा, उबला आलू और उबला हरा मटर डालें. इसमें आप हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • अगर आपको मिश्रण बहुत चिपचिपा लगे, तो आप सूजी डालें. अब आप हाथों को हल्का गीला करके मिश्रण से छोटी-छोटी गोल टिक्की बनाएं. 
  • गैस में पैन या तव गर्म करें, इसके बाद आप टिक्कियों को धीमी आंच पर सुनहरा या क्रिस्पी होने तक सेंक लें. 
  • सारी टिक्की को आप इस तरह अच्छे से सेंक लें. इसके बाद आप इसे प्लेट में निकाल लें. 
  • तैयार हुए गरमा-गरम पोहा मटर टिक्की को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Aloo Vada Recipe: घर पर बनाएं शाम का नाश्ता एकदम होटल जैसा, सीखें आलू वड़ा बनाने की आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Methi Vada Recipe: ठंडी शाम को बनाएं मजेदार, तैयार करें मिनटों में मेथी वड़ा, जानें बनाने का आसान तरीका 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel