[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Poha Cheese Balls: बिस्कुट-नमकीन नहीं, शाम के नाश्ते में ट्राय करें चीजी और क्रिस्पी पोहा चीज बॉल्स, स्वाद ऐसा कि बच्चे बार-बार करें डिमांड

Poha Cheese Balls: बिस्कुट-नमकीन नहीं, शाम के नाश्ते में ट्राय करें चीजी और क्रिस्पी पोहा चीज बॉल्स, स्वाद ऐसा कि बच्चे बार-बार करें डिमांड

0
Poha Cheese Balls: बिस्कुट-नमकीन नहीं, शाम के नाश्ते में ट्राय करें चीजी और क्रिस्पी पोहा चीज बॉल्स, स्वाद ऐसा कि बच्चे बार-बार करें डिमांड
पोहा चीज बॉल्स AI generated image

Poha Cheese Balls: अगर आप हर शाम वही बिस्कुट, चिप्स या फिर पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं और इनकी जगह पर कुछ यूनिक, टेस्टी और बच्चों को खुश कर देने वाली डिश ट्राय करना चाहते हैं तो पोहा चीज बॉल्स आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. पोहा हीज बॉल्स बाहर से गोल्डन और क्रिस्पी होते हैं जबकि अंदर से काफी ज्यादा सॉफ्ट और चीजी. यह एक ऐसा स्नैक है जो पहली ही बाईट में आपका और आपके पूरे परिवार का दिल जीत लेता है. जब आप इसे खाते हैं तो यह काफी ज्यादा हल्का लगता है. इसमें आलू और चीज का इस्तेमाल किया जाता है जो इसे एक जबरदस्त टेक्सचर देने का भी काम करते हैं. आप इस डिश को सिर्फ शाम के नाश्ते में नहीं बल्कि बच्चों को टिफिन में देने के लिए या फिर घर पर आये मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए भी तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पोहा चीज बॉल्स बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

पोहा चीज बॉल्स के लिए जरूरी सामग्री

  • पतला पोहा – 1 कप
  • कद्दूकस किया हुआ चीज – आधा कप
  • उबला और मैश किया हुआ आलू – 1 मीडियम साइज का
  • बारीक कटी शिमला मिर्च – 2 टेबलस्पून
  • बारीक कटा प्याज – 2 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
  • कॉर्नफ्लोर – 1 टेबलस्पून
  • ब्रेड क्रम्ब्स – आधा कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Rice Flour Oats Dosa: ऑइल कम और फर्मेंटेशन की भी जरूरत नहीं, 15 मिनट में तैयार होने वाला यह क्रिस्पी डोसा आपको पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक

पोहा चीज बॉल्स बनाने की रेसिपी

  • पोहा चीज बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को हल्के पानी से धो लें और 5 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि वह सॉफ्ट हो जाए. इस बात का ख्याल रखें कि पोहा ज्यादा गीला न हो.
  • इसके बाद एक बड़े बाउल में सॉफ्ट किया हुआ पोहा, मैश किया हुआ आलू, कद्दूकस किया हुआ चीज, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें.
  • अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और कॉर्नफ्लोर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. बता दें मिश्रण इतना सख्त होना चाहिए कि उससे बॉल्स आसानी से बन सकें.
  • इसके बाद मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें. ऐसा करने से बॉल्स बाहर से ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे.
  • अब एक कढ़ाही में मीडियम आंच पर तेल गर्म करें और बॉल्स को धीमी आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें.
  • इसके बाद तैयार पोहा चीज बॉल्स को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए.
  • गर्मागर्म पोहा चीज बॉल्स को टमैटो सॉस, मिंट चटनी या मायोनीज के साथ सर्व करें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें.

यह भी पढ़ें: Kala Chana Kebab: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं सुपर क्रिस्पी और हेल्दी कबाब, शाम की भूख मिटाने का सबसे टेस्टी और प्रोटीन-रिच स्नैक

Previous article 10th Board Exam 2026: साइंस में मिलेंगे पूरे मार्क्स, बस फॉलो करें ये 5 आसान टिप्स
Next article बिहार के इस जिले में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, 355 परिवारों की उड़ी नींद, प्रशासन का अल्टीमेटम
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel