[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Cleaning Hacks: गंदे और पीले पड़े प्लास्टिक की बाल्टी और मग को चुटकियों में चमकाएं, बिना एक पैसा खर्च किये बनाएं नए जैसा

Cleaning Hacks: गंदे और पीले पड़े प्लास्टिक की बाल्टी और मग को चुटकियों में चमकाएं, बिना एक पैसा खर्च किये बनाएं नए जैसा

0
Cleaning Hacks: गंदे और पीले पड़े प्लास्टिक की बाल्टी और मग को चुटकियों में चमकाएं, बिना एक पैसा खर्च किये बनाएं नए जैसा
AI generated image

Cleaning Hacks: अक्सर बाथरूम में रखी प्लास्टिक की बाल्टियां और मगें लंबे समय तक इस्तेमाल होने के बाद काली और गंदी पड़ जाती हैं. ऐसे में उनका इस्तेमाल करने में भी बुरा लगता है और कहीं न कहीं उनका इस्तेमाल करने का मन भी नहीं करता है. बाल्टी और मगों में जमी गंदगी और मैल को साफ करने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं लेकिन अक्सर इससे हमें कोई फायदा होता नहीं हैं. अंत में हार मानकर हम इन्हें फेंक देते हैं और नया बाल्टी और मग खरीद लेते हैं. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप इन गंदे और मैले पडे प्लास्टिक के बाल्टी और मगों को मिनटों में नए जैसा चमकदार बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल

बाथरूम में पड़े गंदे प्लास्टिक के गंदे मग और बाल्टी को साफ करने के लिए आपको हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से प्लास्टिक की बाल्टियों और मगों में जमा पीलापन तो दूर होता ही है बल्कि साथ ही इसमें लगे जिद्दी दाग भी आसानी से साफ हो जाते हैं. प्लास्टिक की बाल्टी और मग को साफ करने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में पानी लें और उसमें हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाएं. इसके बाद आपको एक पुराना टूथब्रश ले लेना है और उसे इस पानी में डुबो डुबोकर बाल्टी और मग को रगड़कर सफाई करनी है. इसके बाद आपको बाल्टी को नॉर्मल पानी से धो लेना है.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

यह भी पढ़ें: Toilet Seat Cleaning Hacks: चुटकियों में नए जैसा होगा पीला और गंदा पड़ा हुआ टॉयलेट सीट, घर पर मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां आपको बेकिंग सोडा न मिले. आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी पीले और गंदे और मैले पड़े बाल्टी को साफ करने के लिए कर सकते हैं. अगर आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ और चीजों की भी जरूरत पड़ेगी जिनमें साबुन, नींबू का रस और एक पुराना टूथब्रश शामिल है. सभी चीजों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और टूथब्रश की मदद से बाल्टी और मग को अच्छे से रगड़ें. अगर रगड़ने के बावजूद वह जल्दी से साफ नहीं हो रही है तो इस पेस्ट को बाल्टी पर ही लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद ब्रश से अच्छे से रगड़ें. इसके बाद साफ पानी से बाल्टी को धोएं. अब आपकी बाल्टी पूरी तरह से साफ और बिलकुल नए जैसी हो जाएगी.

वाइट विनेगर का इस्तेमाल

अगर आपके घर पर आने वाला पानी खारा है और इस वजह से बाल्टी और मगें पीली पड़ गयी है तो आपके लिए वाइट विनेगर सबसे बेस्ट ऑप्शन है. वाइट विनेगर का इस्तेमाल कर आप काफी आसानी से इन्हें साफ और चमकदार बना सकते हैं. इसके लिए आपको दो कप वाइट विनेगर को पानी में अच्छे से मिला लेना है और एक स्पॉन्ज को इसमें डुबोकर अच्छे से बाल्टी और मगों की सफाई करनी है. कुछ ही देर रगड़ने के से पीले पड़े मग और बाल्टी बिलकुल नए जैसे हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: बिना मेहनत चुटकियों में जंग लगे हुए नल होंगे नए जैसे, ये 3 चीजें आएंगी आपके काम

Previous article बाइक सवार तीन बदमाशों ने सूप-डलिया व्यापारी से लूटे 1.20 लाख, फरार
Next article Deoghar News : एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मधुपुर की युवती से 1.15 लाख की ठगी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel