[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Pav Egg Sandwich Recipe: कम सामग्री में बनाएं फ्लफी, क्रिस्पी और प्रोटीन रिच सैंडविच, रोज के बोरिंग नाश्ते को हमेशा के लिए कहें गुडबाय

Pav Egg Sandwich Recipe: कम सामग्री में बनाएं फ्लफी, क्रिस्पी और प्रोटीन रिच सैंडविच, रोज के बोरिंग नाश्ते को हमेशा के लिए कहें गुडबाय

0
Pav Egg Sandwich Recipe: कम सामग्री में बनाएं फ्लफी, क्रिस्पी और प्रोटीन रिच सैंडविच, रोज के बोरिंग नाश्ते को हमेशा के लिए कहें गुडबाय
pav egg sandwich AI generated image

Pav Egg Sandwich Recipe: सुबह के समय हम हड़बड़ी में होते हैं क्योंकि इसी समय हम खुद भी ऑफिस के लिए तैयार हो रहे होते हैं और बच्चे भी स्कूल जाने की जल्दबाजी में. ऐसे में यह सोच पाना कि ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए किसी जंग से कम नहीं है. सुबह के समय जब बोरिंग चीजें बनती है तो हम उसे खा तो लेते हैं लेकिन संतुष्ट नहीं होते हैं. अगर आपके साथ भी यह समस्या रहती है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको पाव एग सैंडविच की आसान और जल्दी से तैयार होने वाली रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस डिश की खासियत ही है कि इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है और यह टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होता है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी बड़ा एन्जॉय करते हुए खाते हैं. तो चलिए जानते हैं पाव एग सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी.

पाव एग सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 4 पाव
  • 2 से 3 अंडे
  • 1 छोटी प्याज बारीक कटी हुई
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चौथाई चम्मच हल्दी
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 चम्मच बटर या तेल
  • टोमैटो केचप

यह भी पढ़ें: Aloo ke Barule ki Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं पहाड़ी स्टाइल आलू के बरूले, शाम की चाय का सॉफ्ट एंड क्रिस्पी पार्टनर

पाव एग सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी

  • पाव एग सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में अंडे तोड़कर डालें. इसके बाद इसमें कटी प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से फेंट लें. बता दें मिश्रण जितना अच्छी तरह फेंटा जाएगा सैंडविच उतना ही फ्लफी और स्वादिष्ट बनेगा.
  • इसके बाद एक तवा गर्म होने के लिए रखें और उस पर थोड़ा सा बटर या तेल लगाएं. जब बटर पिघल जाए, तब अंडे का मिश्रण तवे पर डालकर हल्का फैलाएं. अब इसे 30 से 40 सेकंड तक पकने दें ताकि नीचे की तरफ हल्की गोल्डन लेयर न बन जाए.
  • अब पाव को बीच से काटकर खोलें लेकिन पूरी तरह अलग न करें. इन पावों को अंडे पर रखकर हल्के हाथ से दबाएं ताकि अंडा पाव से अच्छे से चिपक जाए. इसके बाद इसे 1 मिनट तक पकने दें.
  • अब स्पैचुला की मदद से पूरा अंडा और पाव पलट दें ताकि ऊपर की तरफ से भी अच्छी तरह सिक जाए और दूसरे साइड पर भी थोड़ा बटर लगाकर क्रिस्पी होने तक पकाएं.
  • जब दोनों तरफ से पाव गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए तब उसे तवे से उतार लें. आप अगर चाहें तो अंदर थोड़ा सा टोमैटो केचप या हरी चटनी लगाकर इसे और भी टेस्टी बना सकते हैं.
  • गर्मागर्म पाव एग सैंडविच को केचप या हरी चटनी के साथ तुरंत परोसें.

यह भी पढ़ें: Bread Kachori Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं क्रिस्पी और स्पाइसी ब्रेड कचौड़ी, शाम की चाय और टिफिन के लिए परफेक्ट स्नैक

Previous article शिविर में पांच रक्तवीरों ने किया रक्तदान
Next article सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहीद सैनिकों की शहादत को किया गया याद
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel