[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style मिनटों में बनने वाली परवल की सबसे यूनिक और टेस्टी रेसिपी, शाम की चाय से लेकर पार्टी स्टार्टर तक के लिए परफेक्ट डिश

मिनटों में बनने वाली परवल की सबसे यूनिक और टेस्टी रेसिपी, शाम की चाय से लेकर पार्टी स्टार्टर तक के लिए परफेक्ट डिश

0
मिनटों में बनने वाली परवल की सबसे यूनिक और टेस्टी रेसिपी, शाम की चाय से लेकर पार्टी स्टार्टर तक के लिए परफेक्ट डिश
परवल साते बनाने की रेसिपी AI image

Parwal Satay Recipe: यह रेसिपी खास उन लोगों के लिए है जो परवल को सिर्फ सब्जी बनाकर या फिर भरवां अंदाज में ही खाते आए हैं. आज हम आपको परवल से बनने वाली बिलकुल ही नयी और चौंका देने वाली डिश की रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप सभी परवल साते के नाम से भी जानते होंगे. यह एक यूनिक रेसिपी है जिसमें देसी सब्जियों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन विदेशी फ्लेवर्स के साथ देखने को मिल जाता है. मसालों में मैरिनेट होकर और सीख में सिका हुआ जब यह डिश तैयार होता है तो सभी इसके फैन हो जाते हैं. खासकर जब यह मूंगफली की क्रीमी सॉस के साथ मिलता है तो बच्चों से लेकर बड़ों का भी फेवरेट बन जाता है. यह डिश सिर्फ दिखने में अट्रैक्टिव नहीं होती बल्कि इसका स्वाद भी उतना ही जबरदस्त होता है. आप इसे पार्टी स्टार्टर या फिर शाम की स्पेशल इवनिंग स्नैक के तौर पर मिनटों में तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं परवल साते बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

परवल साते बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • परवल साते के लिए
  • परवल – 8 से 10 मीडियम साइज के
  • गाढ़ा दही – आधा कप
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – सेंकने के लिए
  • लकड़ी की सीखें – 6 से 8, पानी में भिगोई हुई

यह भी पढ़ें: एक बार बनाया तो हर खाने के साथ यही मांगेंगे, पहली बाइट में दिल जीत लेने वाली चटपटी रेसिपी

मूंगफली सॉस के लिए

  • भुनी हुई मूंगफली – आधा कप
  • प्याज – 1 छोटा कटा हुआ
  • लहसुन – 2 कलियां
  • लाल मिर्च पेस्ट – आधा छोटा चम्मच
  • सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार

परवल साते बनाने की रेसिपी

  • परवल साते बनाने के लिए सबसे पहले परवल को अच्छी तरह धोकर हल्का छील लें और लंबाई में मोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक बर्तन में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, सभी सूखे मसाले, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसमें कटे हुए परवल डालकर कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें, ताकि मसाले अच्छी तरह अंदर तक समा जाएं.
  • इसके बाद भिगोई हुई लकड़ी की सीखों में मैरिनेट किया हुआ परवल सावधानी से पिरो लें. अब तवा गरम करें और थोड़ा सा तेल लगाकर सीखों को धीमी आंच पर चारों तरफ से गोल्डनऔर लाइट क्रिस्पी होने तक सेक लें. आप अगर चाहें तो इन्हें ओवन या ग्रिल में भी ग्रिल कर सकते हैं.
  • इसके बाद मिक्सी में भुनी हुई मूंगफली, प्याज़, लहसुन और थोड़ा सा पानी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को पैन में डालकर हल्की आंच पर पकाएं. इसके बाद इसमें लाल मिर्च पेस्ट, सोया सॉस, नमक और नींबू का रस डालें. जब यह सॉस गाढ़ा और क्रीमी हो जाए, तो गैस बंद कर दें.
  • गर्मागम परवल साते को प्लेट में सजाएं और ऊपर से मूंगफली सॉस डालें या साइड में डिप की तरह सर्व करें. इसके ऊपर से हरा धनिया या तिल छिड़कने से स्वाद और लुक दोनों और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद लेकिन घर की साफ-सफाई के साथ, जानें स्पाइसी मटर चाट बनाने की आसान रेसिपी

Previous article ट्रेन से कट कर युवक की मौत
Next article सरायकेला में क्रिकेट प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को लक्ष्य निर्धारित कर खेलने की सलाह
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel