[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे जब घर पर बनेगा पनीर स्लाइस सैंडविच, टिफिन के लिए माओं की नई फेवरेट रेसिपी

मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे जब घर पर बनेगा पनीर स्लाइस सैंडविच, टिफिन के लिए माओं की नई फेवरेट रेसिपी

0
मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे जब घर पर बनेगा पनीर स्लाइस सैंडविच, टिफिन के लिए माओं की नई फेवरेट रेसिपी
पनीर स्लाइस सैंडविच AI Image

Paneer Slice Sandwich: अगर आप चटपटा खाने के शौकीन हैं तो पनीर स्लाइस सैंडविच आपके लिए परफेक्ट डिश है. यह एक ऐसी डिश है तो टेस्टी तो है ही लेकिन साथ ही उतनी ही ज्यादा हेल्दी भी है. इस डिश की सबसे खास बात है कि जहां आम सैंडविच ब्रेड पर बेस्ड होते हैं यह यूनिक सैंडविच ब्रेड से नहीं बल्कि पूरी तरह से पनीर से बनाई जाती है. आपको शायद यह सुनकर थोड़ा सा अटपटा लगे लेकिन इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि जब आप इसे एक बार ट्राय करते हैं तो आप इसे बार-बार घर पर बनाने लग जाते हैं. आप इसे सिर्फ शाम के नाश्ते में नहीं बल्कि बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के लिए और साथ ही लाइट डिनर के तौर पर भी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पनीर स्लाइस सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी.

पनीर स्लाइस सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पनीर – 200 ग्राम मोटी स्लाइस में कटा हुआ
  • उबला आलू – 1 अच्छे से मैश किया हुआ
  • प्याज – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – आधी बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • बटर या घी – सेंकने के लिए
  • हरी चटनी – इच्छानुसार

यह भी पढ़ें: Palak Corn Kofta Recipe: बिना डीप फ्राई मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पालक कॉर्न कोफ्ता, लंच और डिनर के लिए परफेक्ट रेसिपी

पनीर स्लाइस सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी

  • पनीर स्लाइस सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैश किया हुआ आलू, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें. यह मिश्रण सैंडविच की फिलिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है.
  • इसके बाद पनीर की दो मोटी स्लाइस लें और एक स्लाइस पर तैयार की हुई फिलिंग फैलाएं और ऊपर से हरी चटनी लगाएं. इसके बाद दूसरी पनीर स्लाइस को ऊपर रखकर हल्के हाथ से दबा दें.
  • अब एक तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा सा बटर या घी डालें. इसके बाद तैयार पनीर सैंडविच को तवे पर रखकर धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेक लें. इस बात का ख्याल रखें कि पनीर हल्का क्रिस्पी हो जाए, बस उतना ही सेकें.
  • गर्मागर्म पनीर स्लाइस सैंडविच को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो इसे बीच से काटकर प्लेट में सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sprouts Besan Chilla Recipe: वजन घटाना है तो ब्रेकफास्ट में जरूर ट्राय करें ये चीला, बड़ों ही नहीं बच्चों को भी पसंद आएगा इसका स्वाद

Previous article चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवारों के नामांकन वैध, 11 लोगों के बीच जंग
Next article रणवीर सिंह की तीन वैन पर मचा शोर, ‘धुरंधर’ के क्रेडिट्स ने खोला राज
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel