[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Paneer Kofta Curry Recipe: रिच और रॉयल पनीर कोफ्ता करी आपके डिनर को बनाएगी स्पेशल, जानें आसान रेसिपी

Paneer Kofta Curry Recipe: रिच और रॉयल पनीर कोफ्ता करी आपके डिनर को बनाएगी स्पेशल, जानें आसान रेसिपी

0
Paneer Kofta Curry Recipe: रिच और रॉयल पनीर कोफ्ता करी आपके डिनर को बनाएगी स्पेशल, जानें आसान रेसिपी
AI generated image

Paneer Kofta Curry Recipe: अगर आप किसी खास मौके पर या फिर वीकेंड डिनर के लिए कुछ स्पेशल और रिच बनाना चाहते हैं, तो पनीर कोफ्ता करी एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. यह एक ऐसी डिश है जो रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देती है और दिखने में भी बहुत शाही लगती है. इसमें नर्म-नर्म कोफ्ते और रिच ग्रेवी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. यह एक ऐसी डिश है जो बड़ों के चेहरे पर मुस्कराहट लाती है और छोटे बच्चों के चेहरे पर अलग सी खुशी. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

पनीर कोफ्ता करी के लिए आवश्यक सामग्री

  • पनीर – 200 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
  • उबले आलू – 2 मीडियम साइज मैश किए हुए
  • कॉर्न फ्लोर – 2 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया – 1 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – कोफ्ते तलने के लिए
  • प्याज – 2 मीडियम कटे हुए
  • टमाटर – 2 पीसे हुए
  • काजू – 8 से 10 पानी में भीगे हुए
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – आधा टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  • गरम मसाला – आधा टीस्पून
  • क्रीम या मलाई – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

ये भी पढ़ें: Cheese Suji Toast Recipe: सुबह के नाश्ते या शाम की भूख को मिटाने के लिए मिनटों में बनाएं सुपर डिलीशियस चीज सूजी टोस्ट, जानें आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Makhana Chivda Recipe: स्कूल की तैयारियों के बीच अब ब्रेकफास्ट की नहीं रहेगी कोई टेंशन, मिनटों में बनाएं मखाना चिवड़ा

पनीर कोफ्ता करी बनाने की विधि

  • एक बाउल में पनीर, उबले आलू, कॉर्न फ्लोर, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें. इसके बाद कढ़ाही में तेल गरम करें और कोफ्तों को धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. अंत में इन्हें एक प्लेट में निकाल लें.
  • प्याज को भूनकर उसका पेस्ट बना लें. अब टमाटर और भीगे हुए काजू का पेस्ट अलग बना लें. अब कढ़ाही में तेल गरम करें, उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें. इसके बाद प्याज का पेस्ट डालें और सुनहरा होने तक भूनें और फिर टमाटर-काजू का पेस्ट डालें. इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालें. मसाले अच्छे से भूनें.
  • जब तेल अलग होने लगे तब क्रीम या मलाई और थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को उबालें. अंत में गरम मसाला डालें और ग्रेवी को 5 मिनट तक पकने दें.
  • तैयार ग्रेवी में कोफ्ते डालें और गैस बंद कर दें. ध्यान में रखें कि कोफ्तों को ज़्यादा पकाएं नहीं वरना वे टूट सकते हैं. अब ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे सजाएं.
  • पनीर कोफ्ता करी को गर्मागरम नान, पराठा, पूरी या जीरा राइस के साथ परोसें.

ये भी पढ़ें: Lauki Ki Barfi Recipe: मां के हाथों जैसी ही मिठास अब आपके हाथों में, इस तरह देसी अंदाज में बनाएं लौकी की बर्फी

Previous article बीएलए लेवल टू के सदस्यों की हुई बैठक
Next article Ranchi News श्रीहरि वनवासी विकास समिति ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel