[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Paneer Appe Recipe: बोरिंग ब्रेकफास्ट को बनाएं सुपरहिट, झटपट मिनटों में तैयार करें टेस्टी पनीर अप्पे

Paneer Appe Recipe: बोरिंग ब्रेकफास्ट को बनाएं सुपरहिट, झटपट मिनटों में तैयार करें टेस्टी पनीर अप्पे

0
Paneer Appe Recipe: बोरिंग ब्रेकफास्ट को बनाएं सुपरहिट, झटपट मिनटों में तैयार करें टेस्टी पनीर अप्पे
AI generated image

Paneer Appe Recipe: अगर आप हर रोज एक जैसे नाश्ते से बोर हो चुके हैं और कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी ट्राय करना चाहते हैं तो पनीर अप्पे आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. यह डिश साउथ इंडिया की ट्रेडिशनल रेसिपी अप्पे का एक मॉडर्न और प्रोटीन लोडेड वर्जन है, जिसमें पनीर का ट्विस्ट देकर इसे और भी स्वादिष्ट और न्यूट्रिशन से भरपूर बना दिया जाता है. पनीर अप्पे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं और ये झटपट बनने वाली रेसिपी है, जो आप सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ स्नैक के रूप में सर्व कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो बच्चों के टिफिन में भी पनीर अप्पे डालकर उन्हें स्कूल भेज सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पनीर अप्पे की सबसे आसान रेसिपी.

पनीर अप्पे के लिए जरूरी चीजें

  • सूजी – 1 कप
  • दही – आधा कप
  • पनीर – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • शिमला मिर्च – आधा कप बारीक कटी हुई
  • गाजर – आधा कप बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ता – 2 टेबलस्पून बारीक कटी हुई
  • नमक – स्वादानुसार
  • इनो या बेकिंग सोडा – आधा टीस्पून
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • तेल – अप्पे सेंकने के लिए

ये भी पढ़ें: Onion Dosa Recipe: साउथ इंडिया का ऑथेंटिक स्वाद अब आपके डाइनिंग टेबल पर, इस तरह मिनटों में बनाएं क्रिस्पी अनियन डोसा

ये भी पढ़ें: Hung Curd Paratha Recipe: जब भूख हो तेज और समय हो कम, बिना किसी झंझट 10 मिनट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी हंग कर्ड पराठा

पनीर अप्पे बनाने की विधि

  • एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिक्स करें. अगर जरूरत हो तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मीडियम गाढ़ा घोल तैयार करें. अब इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
  • 15 मिनट बाद बैटर में कद्दूकस किया हुआ पनीर, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ता डालें. अब स्वादानुसार नमक मिलाएं और मिक्स कर लें.
  • जब आप अप्पे बनाने जा रहे हों तभी बैटर में इनो या बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें. ऐसा करने से अप्पे फूले-फूले और सॉफ्ट बनते हैं.
  • अप्पे पैन को गरम करें और हर खांचे में थोड़ा-थोड़ा तेल डालें. अब एक चम्मच की मदद से हर खांचे में बैटर डालें और ढककर मीडियम आंच पर पकाएं.
  • जब एक साइड गोल्डन ब्राउन हो जाए तो अप्पे को पलट दें और दूसरी साइड भी सेंक लें. जब दोनों साइड्स कुरकुरी और ब्राउन हो जाएं, तब अप्पे तैयार हैं.
  • पनीर अप्पे को आप नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या धनिया-पुदीने की चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Sabudana Tikki Recipe: न ज्यादा तेल की बर्बादी और न समय की, मिनटों में इस तरह बनाएं हेल्दी और कुरकुरी साबूदाना टिक्की

Previous article Motihari: होटल संचालक के पिता हत्याकांड में पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार निलंबित
Next article भारत के दुश्मन को ताकत देगा ये मुस्लिम देश, बना ली है 800 KM रेंज वाली ‘तबाही मिसाइल’!
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel