[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Nimki Recipe: इस कुरकुरी निमकी से बढ़ जाएगा आपकी चाय का स्वाद, देर किए बिना नोट करें आसान रेसिपी

Nimki Recipe: इस कुरकुरी निमकी से बढ़ जाएगा आपकी चाय का स्वाद, देर किए बिना नोट करें आसान रेसिपी

0
Nimki Recipe: इस कुरकुरी निमकी से बढ़ जाएगा आपकी चाय का स्वाद, देर किए बिना नोट करें आसान रेसिपी
कुरकुरी निमकी रेसिपी (Image - Gemini)

Nimki Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ नमकीन खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. वैसे भी बहुत सारे लोगों को चाय के साथ कुछ न कुछ नमकीन चाहिए होता है. अगर आप भी कुछ स्वादिष्ट निमकी की तलाश में हैं तो यहां एक रेसिपी बताते हैं. इस आसान तरीके से आप कुछ ही मिनटों में टेस्टी और कुरकुरी निमकी बनाकर चाय के साथ इसका आनंद ले सकते हैं.

निमकी बनाने की सामग्री

  • मैदा – 100 ग्राम
  • अजवाइन – 1/2 चम्मच
  • कसूरी मेथी – 1/2 चम्मच
  • नमक – 1 चम्मच
  • तेल – आवश्यकतानुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार

इसे भी पढ़ें: Masala Khakhra Recipe: स्नैक्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है मसाला खाखरा, बहुत सिंपल है बनाने की रेसिपी

निमकी बनाने की विधि

  • निमकी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक परात में मैदे को छान लें.  
  • इसके बाद आप इसमें नमक, अजवाइन, कसूरी मेथी डाल कर अच्छे से मिला लें.
  • अब आप उसमें मोयन के लिए एक चम्मच तेल डालें और फिर गुनगुने पानी की मदद से इसे नरम गूंथ ले.  फिर इसे आप 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.
  • फिर आप गुथे हुए मैदे के आटे को और अच्छी तरह थोड़ा मसलें.
  • अब आप इसकी लोई बनाकर चकले पर पतला बेल लें और इसे मनचाहे आकार में काट लें.
  • फिर अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें कटे हुए निमकी के टुकड़ों को डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करके कुरकुरी कर लें.
  • अब आप इसे एक प्लेट में निकाल कर थोड़ा ठंडा होने दें.
  • बाद में इसे एयरटाइट डब्बे में बंद करके कुछ दिनों तक खाते रहें.

इसे भी पढ़ें: Dal Gujia Recipe: टेस्ट में बेस्ट है सेहत से भरपूर दाल गुजिया, झटपट हो जाएगा तैयार

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Muthiya Recipe: ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है छत्तीसगढ़ की टेस्टी मुठिया, बहुत आसान है रेसिपी  

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel