[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Mysore Masala Dosa Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार मैसूर मसाला डोसा, साउथ इंडियन खाने के शौकीनों के लिए परफेक्ट रेसिपी

Mysore Masala Dosa Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार मैसूर मसाला डोसा, साउथ इंडियन खाने के शौकीनों के लिए परफेक्ट रेसिपी

0
Mysore Masala Dosa Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार मैसूर मसाला डोसा, साउथ इंडियन खाने के शौकीनों के लिए परफेक्ट रेसिपी
mysore masala dosa Pic Credits: Pinterest

Mysore Masala Dosa Recipe: डोसा एक ऐसी डिश है जिसे लगभग हर कोई खाना पसंद करता है. वैसे तो आपने कई तरह के डोसे खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी मैसूर मसाला डोसा का स्वाद चखा है? यह एक ऐसी खास डिश है जिसकी खुशबू ही इतनी जबरदस्त होती है कि मुंह में अपने-आप पानी आ जाता है. बाहर से यह डोसा गोल्डन और क्रिस्पी होता है, जबकि अंदर से सॉफ्ट और बेहद मसालेदार. इस डिश की सबसे बड़ी पहचान है इसके अंदर भरी मसालेदार आलू की फिलिंग और ऊपर लगी तीखी-चटपटी मैसूर की लाल चटनी. इसकी पहली बाइट लेते ही आप इसके फैन हो जाते हैं. यह आपके टेस्ट बड्स को एक शानदार और यादगार अनुभव देने की पूरी काबिलियत रखता है. तो चलिए जानते हैं मैसूर मसाला डोसा बनाने की आसान रेसिपी.

मैसूर मसाला डोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • चावल – 3 कप
  • उड़द दाल – 1 कप
  • मेथी दाना – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • उबले हुए आलू – 3 से 4 अच्छे से मैश किए हुए
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 से 2
  • राई – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच
  • करी पत्ता
  • नमक – स्वादानुसार
  • सूखी लाल मिर्च – 6 से 7
  • लहसुन – 5 से 6 कलियां
  • नारियल – आधा कप
  • इमली – थोड़ा सा
  • नमक – स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: Matar Masala Oats Recipe: 15 मिनट में तैयार होने वाला सबसे हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करे मन

मैसूर मसाला डोसा बनाने की विधि

  • मैसूर मसाला डोसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को 6 से 7 घंटे भिगो दें. इसके बाद इन्हें पीसकर चिकना बैटर तैयार कर लें और फिर इसे रातभर या फिर 8 से 10 घंटे के लिए खमीर उठने दें. इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक मिला दें.
  • अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर इसमें राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें. अब इसमें हल्दी और मैश किए हुए आलू डालें और फिर नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करके 2 से 3 मिनट पकाएं.
  • अब आपको चटनी तैयार कर लेनी है. चटनी तैयार करने के लिए सभी चटनी के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्रियोंको मिक्सी में पीस लें. चटनी गाढ़ी और तीखी होनी चाहिए.
  • अब एक नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें और तवे पर एक करछी बैटर डालकर पतला फैलाएं. इसके बाद डोसे के ऊपर मैसूर चटनी की एक पतली लेयर लगाएं. अब ऊपर से थोड़ा तेल डालें और जब डोसा क्रिस्पी हो जाए, बीच में आलू मसाला रखें और डोसे को मोड़ दें.
  • मैसूर मसाला डोसा को नारियल चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म परोसें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें.

यह भी पढ़ें: Mix Veg Crepes Recipe: पोहा और पराठे से हो गए बोर? ट्राय करें हेल्दी मिक्स वेज क्रीपीज, सुबह की एनर्जी डबल करने वाली ब्रेकफास्ट रेसिपी

Previous article 140 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next article Pradosh Vrat Shiv Ji Ki Arti: प्रदोष व्रत भोले बाबा को प्रसन्न करने का उत्तम दिन, करें महादेव की आरती
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel