[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Mooli Pyaaz Paratha Recipe: बिल्कुल मां के हाथों जैसा स्वाद देगा मूली-प्याज का ये पराठा, सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला नाश्ता

Mooli Pyaaz Paratha Recipe: बिल्कुल मां के हाथों जैसा स्वाद देगा मूली-प्याज का ये पराठा, सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला नाश्ता

0
Mooli Pyaaz Paratha Recipe: बिल्कुल मां के हाथों जैसा स्वाद देगा मूली-प्याज का ये पराठा, सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला नाश्ता
मूली प्याज का पराठा AI generated image

Mooli Pyaaz Paratha Recipe: सर्दियों के इन दिनों में अगर हमारे किचन में सबसे आसानी से कोई सब्जी मिल जाती है तो वह है मूली. जब इसकी ताजगी से इसकी तीखी खुशबू मिलती है तो किसी भी खाने का स्वाद दोगुना नहीं तीन गुना कर देती है. किचन में आसानी से मिलने वाली इस मूली को प्याज और मसालों के साथ मिलाकर जब आप पराठे तैयार करते हैं तो इसका स्वाद सभी को अपना फैन तो बना ही लेता है बल्कि साथ ही आपके पेट को भरता भी है. मूली प्याज के इस पराठे को आप सिर्फ सुबह के नाश्ते में नहीं बल्कि टिफिन या लंच बॉक्स के लिए भी तैयार कर सकते हैं. अगर आप इसके स्वाद में और भी चार चांद लगाना चाहते हैं तो इसे बटर, दही या फिर हरी चटनी के साथ ट्राय करके देखें.

मूली प्याज का पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • मूली – 1 बड़ी साइज की कद्दूकस की हुई
  • प्याज – 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून कटा हुआ
  • अजवाइन – आधी छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधी छोटी चम्मच
  • गरम मसाला – एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या घी – सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Rice Flour Oats Dosa: ऑइल कम और फर्मेंटेशन की भी जरूरत नहीं, 15 मिनट में तैयार होने वाला यह क्रिस्पी डोसा आपको पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक

मूली प्याज का पराठा बनाने की आसान रेसिपी

  • मूली-प्याज का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस की हुई मूली में थोड़ा नमक मिलाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे हाथों से दबाकर इसका एक्स्ट्रा पानी अच्छी तरह निचोड़ लें. ऐसा करने से पराठे बनाते समय वे फटते नहीं है.
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन में निचोड़ी हुई मूली, कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपके पराठे की फिलिंग तैयार है.
  • इसके बाद गेहूं के आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें और इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • अब आटे की मीडियम साइज की लोई लें, हल्का सा बेलें और बीच में मूली-प्याज की फिलिंग रखें. इसके बाद किनारों को बंद कर दें और हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें.
  • इसके बाद गर्म तवे पर पराठा रखें और दोनों तरफ से तेल या घी लगाकर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
  • मूली-प्याज के पराठे को गर्मागर्म बटर, दही, हरी चटनी या अचार के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Kala Chana Kebab: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं सुपर क्रिस्पी और हेल्दी कबाब, शाम की भूख मिटाने का सबसे टेस्टी और प्रोटीन-रिच स्नैक

Previous article इन्फ्लुएंसर इनकम का सच: कौन कमा रहा करोड़ों, कौन लौट रहा नौकरी पर
Next article Budget से पहले क्यों अहम होता है Economic Survey, कैसे तय करता है सरकार की दिशा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel