[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Mix Veg Crepes Recipe: पोहा और पराठे से हो गए बोर? ट्राय करें हेल्दी मिक्स वेज क्रीपीज, सुबह की एनर्जी डबल करने वाली ब्रेकफास्ट रेसिपी

Mix Veg Crepes Recipe: पोहा और पराठे से हो गए बोर? ट्राय करें हेल्दी मिक्स वेज क्रीपीज, सुबह की एनर्जी डबल करने वाली ब्रेकफास्ट रेसिपी

0
Mix Veg Crepes Recipe: पोहा और पराठे से हो गए बोर? ट्राय करें हेल्दी मिक्स वेज क्रीपीज, सुबह की एनर्जी डबल करने वाली ब्रेकफास्ट रेसिपी
मिक्स वेज क्रीपीज AI generated image

Mix Veg Crepes Recipe: सुबह का नाश्ता सिर्फ आपके दिन की शुरुआत को तय नहीं करता बल्कि ये आपके पूरे दिन के मूड और एनर्जी को भी बढ़ाने और बेहतर करने का काम कर सकता है. अक्सर हम ब्रेकफास्ट में पोहा, पराठा या फिर टोस्ट खाकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं जो एक समय के बाद हमें खुद भी बोरिंग लगने लगते हैं. अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो मिक्स वेज क्रीपीज आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है. यह एक ऐसी डिश है जो सिर्फ टेस्टी ही नहीं है बल्कि हेल्दी भी है. इस डिश में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मिल जाता है जिस वजह से ये पूरे परिवार के लिए एक हेल्दी ऑप्शन बनकर सामने आता है. तो चलिए जानते हैं इस यूनिक लेकिन बेहद ही टेस्टी डिश को बनाने की आसान रेसिपी.

मिक्स वेज क्रीपीज बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • बेसन – 1 कप
  • मैदा – 2 टेबलस्पून
  • दूध – आधा कप
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • हरी सब्जियां जैसे कि गाजर, शिमला मिर्च, मटर और पत्ता गोभी – 1 कप बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वाद के अनुसार
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
  • तेल – तलने या तवे पर ब्रश करने के लिए

यह भी पढ़ें: Stuffed Poha Cutlet: बच्चों को बाहर का खाना भूलने पर मजबूर कर देगा यह स्नैक, टिफिन और शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट रेसिपी

मिक्स वेज क्रीपीज बनाने की रेसिपी

  • मिक्स वेज क्रीपीज बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन और मैदा छान लें. इसके बाद इसमें दूध और पानी डालकर पतला बैटर तैयार करें. बैटर इतना पतला होना चाहिए कि वह आसानी से तवे पर फैल सके. अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई सब्ज़ियां, हरी मिर्च और हरा धनिया बैटर में डालें. इस बात का ख्याल रखें कि सब्जियां बहुत बड़ी न हों, नहीं तो क्रीपीज ठीक से नहीं बनेगी. इसके बाद इन्हें हल्के हाथों से मिलाएं.
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का तेल ब्रश करें और फिर तवे पर एक कलछी बैटर डालें और गोलाकार में फैलाएं. इसे मीडियम आंच पर 2 से 3 मिनट पकाएं जब तक कि किनारे हल्के गोल्डन न हो जाएं. इसके बाद इसे धीरे से पलटकर दूसरी तरफ भी 1 से 2 मिनट पकाएं.
  • मिक्स वेजिटेबल क्रीपीज को हरी चटनी, टोमेटो सॉस या दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें. आप अगर चाहें तो इसे रोल करके भी परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Makhana Oats Upma Recipe: मखाना ओट्स उपमा से करें दिन की शुरुआत, हर उम्र के लिए परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट आइडिया

Previous article जेपी सेनानी के निधन पर जताया शोक
Next article सरस्वती पूजा का प्रसाद देने गये युवक पर कुल्हाड़ी से हमला
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel