[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Malai Rabdi Recipe: गाढ़ी मलाई और ड्राई फ्रूट्स से तैयार करें परफेक्ट रबड़ी, जानें मुंह में पानी ला देने वाली रेसिपी

Malai Rabdi Recipe: गाढ़ी मलाई और ड्राई फ्रूट्स से तैयार करें परफेक्ट रबड़ी, जानें मुंह में पानी ला देने वाली रेसिपी

0
Malai Rabdi Recipe: गाढ़ी मलाई और ड्राई फ्रूट्स से तैयार करें परफेक्ट रबड़ी, जानें मुंह में पानी ला देने वाली रेसिपी
AI generated image

Malai Rabdi Recipe: मलाई रबड़ी भारतीय मिठाइयों में एक खास और बेहद पसंदीदा डिश है. यह खासतौर पर त्योहारों, शादी-ब्याह या खास मौकों पर बनाई जाती है. मलाईदार दूध और ड्राई फ्रूट्स के स्वाद से भरपूर यह मिठाई न केवल खाने में लाजवाब होती है बल्कि दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगती है. अगर आप अपने परिवार या मेहमानों के लिए घर पर ही बाजार जैसी रबड़ी बनाना चाहते हैं तो यह आसान रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. तो चलिए जानते हैं मलाई रबड़ी बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

मलाई रबड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
  • चीनी – आधा कप या स्वादानुसार
  • केसर के धागे – 10 से 12
  • इलायची पाउडर – आधा टीस्पून
  • बादाम – 8 से 10 कटी हुई
  • पिस्ता – 8 से 10 कटा हुआ
  • काजू – 6 से 7 कटा हुआ
  • गुलाब जल – 1 टीस्पून (ऑप्शनल)

यह भी पढ़ें: Malai Laddu Recipe: सिर्फ 3 चीजों से बनाएं क्रीमी और सॉफ्ट मलाई लड्डू, जानें ईजी स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

यह भी पढ़ें: Dry Fruit Laddu Recipe: बच्चों के मीठा खाने की जिद को करें हेल्दी तरीके से पूरा, बिना चीनी के इस तरह बनाएं ड्राई फ्रूट लड्डू

मलाई रबड़ी बनाने की विधि

  • सबसे पहले फुल क्रीम दूध को एक गहरे और मोटे तले वाले बर्तन में डालकर मध्यम आंच पर गरम करें. दूध को लगातार चलाते रहें ताकि वह नीचे से जले नहीं.
  • जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच को धीमा कर दें और दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं. बीच-बीच में दूध की सतह पर जो मलाई जमे उसे कड़छी से हटाकर बर्तन के किनारे पर लगाते रहें.
  • इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक दूध अपनी आधी मात्रा में न आ जाए. इस दौरान दूध को चम्मच से चलाते रहें ताकि वह नीचे से चिपके नहीं.
  • अब इसमें केसर के धागे डालें जिन्हें पहले से ही 1 टेबलस्पून गर्म दूध में भिगोकर रखा हो. यह रबड़ी को खूबसूरत रंग और खुशबू देगा.
  • इसके बाद इलायची पाउडर, चीनी और आधे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें. चीनी डालने के बाद दूध को 5 से 7 मिनट तक और पकाएं ताकि चीनी अच्छे से घुल जाए.
  • जब रबड़ी गाढ़ी हो जाए और मलाई अच्छे से मिल जाए तो गैस बंद कर दें. इसके बाद ऊपर से गुलाब जल डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • अब इसे किसी बर्तन में निकालकर ठंडा होने दें. अंत में इसके ऊपर कटे हुई बादाम, पिस्ता और काजू डालकर सजाएं.
  • मलाई रबड़ी को आप ठंडा या हल्का गर्म जैसे चाहें परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Paneer Tikka Recipe: रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी पनीर टिक्का घर पर बनाना अब चुटकियों का काम, जानें आसानी से तैयार होने वाली रेसिपी

Previous article स्थानांतरित शिक्षकों को दी गयी विदाई
Next article Sawan Recipe: व्रत में बनाएं स्वादिष्ट फलहारी आलू पराठे, जानें आसान रेसिपी यहां
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel