[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Lauki Ki Barfi Recipe: मां के हाथों जैसी ही मिठास अब आपके हाथों में, इस तरह देसी अंदाज में बनाएं लौकी की बर्फी

Lauki Ki Barfi Recipe: मां के हाथों जैसी ही मिठास अब आपके हाथों में, इस तरह देसी अंदाज में बनाएं लौकी की बर्फी

0
Lauki Ki Barfi Recipe: मां के हाथों जैसी ही मिठास अब आपके हाथों में, इस तरह देसी अंदाज में बनाएं लौकी की बर्फी
AI generated image

Lauki Ki Barfi Recipe: अगर आप कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाली मिठाई की तलाश में हैं, तो लौकी की बर्फी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह स्वाद में जितनी बेहतरीन होती है, उतनी ही सेहतमंद भी होती है क्योंकि इसमें दूध, घी और सूखे मेवों का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है. खास बात यह है कि यह बर्फी बिना मावा या खोया के भी तैयार हो जाती है. इसे व्रत, त्यौहार या खास मौके पर आसानी से बनाया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं लौकी की बर्फी बनाने की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी.

लौकी की बर्फी के लिए आवश्यक सामग्री

  • लौकी : 2 कप कद्दूकस की हुई
  • दूध : 2 कप
  • चीनी : आधा कप (स्वादानुसार)
  • घी : 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर : आधा छोटा चम्मच
  • काजू, बादाम, पिस्ता : 2 से 3 चम्मच
  • दूध पाउडर : 2 बड़े चम्मच (ऑप्शनल)

ये भी पढ़ें: Suji Cupcake Recipe: न मैदे और न ही पड़ेगी अंडे की जरूरत, इस तरह मिनटों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी सूजी कपकेक

ये भी पढ़ें: Makhana Chivda Recipe: स्कूल की तैयारियों के बीच अब ब्रेकफास्ट की नहीं रहेगी कोई टेंशन, मिनटों में बनाएं मखाना चिवड़ा

लौकी की बर्फी बनाने की विधि

  • सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब इसे अच्छे से निचोड़ लें ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाए. ध्यान रहे, बर्फी बनाने के लिए लौकी का सूखा होना जरूरी है.
  • एक भारी तले की कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर 5 से 7 मिनट तक भूनें जब तक उसका कच्चापन खत्म न हो जाए और हल्की खुशबू आने लगे.
  • अब इसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह से सूख न जाए. इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे से जले नहीं.
  • जब दूध सूख जाए तो उसमें चीनी डालें. चीनी डालने से मिश्रण थोड़ा ढीला हो जाएगा, लेकिन कुछ ही देर में फिर से गाढ़ा होने लगेगा.
  • अब इसमें इलायची पाउडर और सूखे मेवे मिलाएं. आप चाहें तो दूध पाउडर भी मिला सकते हैं, जिससे बर्फी और भी मलाईदार बनती है.
  • अब एक प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी लगाएं और तैयार मिश्रण को उसमें फैलाएं. ऊपर से कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालें और हल्के हाथ से दबा दें.
  • इसे ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार में काट लें. अब आपकी स्वादिष्ट और सेहतमंद लौकी की बर्फी परोसने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: Oats Appe Recipe: शाम के नाश्ते और बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट है ओट्स के अप्पे, जानें मिनटों में बनाने का आसान तरीका

Previous article hajipur news. माॅकड्रिल कर दी अगलगी से बचाव की जानकारी
Next article ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए यह डॉक्यूमेंट्स हुए जरूरी, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel