[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Gud Suji Pancake Recipe: बिना मैदा-चीनी के तैयार करें सॉफ्ट और टेस्टी पैनकेक, गुड़ और सूजी से बनाएं परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट

Gud Suji Pancake Recipe: बिना मैदा-चीनी के तैयार करें सॉफ्ट और टेस्टी पैनकेक, गुड़ और सूजी से बनाएं परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट

0
Gud Suji Pancake Recipe: बिना मैदा-चीनी के तैयार करें सॉफ्ट और टेस्टी पैनकेक, गुड़ और सूजी से बनाएं परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट
AI generated image

Gud Suji Pancake Recipe: अगर आप घर पर रखे सूजी से कुछ यूनिक और हेल्दी बनाना चाहती हैं तो गुड़ सूजी पैनकेक से बेहतर आपके लिए कुछ भी नहीं हो सकता. यह एक इंडियन स्टाइल हेल्दी डेजर्ट या ब्रेकफास्ट रेसिपी है जिसमें पैनकेक बनाने के लिए मैदे की नहीं बल्कि सूजी और अनहेल्दी चीनी की जगह पर गुड़ की जरूरत पड़ती है. इस डिश की खास बात यह है कि खाने में यह हल्की मीठी होती है और टेक्सचर इसका सॉफ्ट होता है. आपको इसे अपने घर पर उस समय भी बनाकर ट्राई करना चाहिए जब आपके पास ज्यादा समय न हो और आप कुछ हेल्दी खाना चाहते हों. जब आप गुड़ सूजी पैनकेक को घर पर बनाते हैं तो बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी इसे मांग-मांगकर खाते हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी.

गुड़ सूजी पैनकेक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • गुड़ – आधा कप कद्दूकस किया हुआ या पिघला हुआ
  • दूध – तीन चौथाई कप या जरूरत के अनुसार
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच
  • घी – 1 बड़ा चम्मच, सेंकने के लिए
  • बेकिंग सोडा – 1 चुटकी या ऑप्शनल
  • काजू, बादाम और किशमिश – सजावट के लिए

यह भी पढ़ें: Atta Veggie Idli Recipe: बिना चावल और ऑइल के तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी वेजी इडली, हर मॉम की फेवरेट हेल्दी रेसिपी

यह भी पढ़ें: Besan Chakli Recipe: क्रिस्पी बेसन चकली के साथ बनाएं शाम की चाय को दोगुना मजेदार, जानें 10 मिनट में बनने वाली आसान रेसिपी

गुड़ सूजी पैनकेक बनाने की रेसिपी

  • गुड़ सूजी पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी लें और उसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इसे 10 से 15 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.
  • इसके बाद एक अलग पैन में थोड़ा सा पानी डालें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें. अब इसे धीमी आंच पर तब तक चलाएं जब तक गुड़ पिघल न जाए. जब यह हल्का ठंडा हो जाए, तब इसे सूजी के मिश्रण में डालें.
  • अब इसमें इलायची पाउडर और अगर चाहें तो थोड़ी बेकिंग सोडा डालें ताकि पैनकेक थोड़ा फूला हुआ बने. इसके बाद आपको बैटर को अच्छी तरह से फेंट लेना है.
  • अब एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा घी लगाएं और इसके बाद एक करछी भर बैटर डालें और हल्का फैला दें. इसके बाद धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें.
  • तैयार पैनकेक को प्लेट में निकालें, ऊपर से कटे हुए मेवे डालें और चाहें तो थोड़ा सा शहद या गुड़ का सिरप भी डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Aloo Suji Idli Recipe: आलू और सूजी से बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल सॉफ्ट इडली, नाश्ते और टिफिन दोनों के लिए बेस्ट चॉइस

Previous article ‘बूंद-बूंद’ के लिए तरसा पाकिस्तान, भारत के सिंधु जल संधि रोकने पर पाक में हाहाकार, रिपोर्ट में खुलासा
Next article बारिश से लरमा नहर पथ पर उभरे जानलेवा गड्ढे
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel