[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Gajar Halwa Cake: गाजर के हलवे में मिलाएं केक का जादू, इस तरह मिनटों में तैयार करें सर्दियों का सबसे टेस्टी और फेवरेट डेजर्ट

Gajar Halwa Cake: गाजर के हलवे में मिलाएं केक का जादू, इस तरह मिनटों में तैयार करें सर्दियों का सबसे टेस्टी और फेवरेट डेजर्ट

0
Gajar Halwa Cake: गाजर के हलवे में मिलाएं केक का जादू, इस तरह मिनटों में तैयार करें सर्दियों का सबसे टेस्टी और फेवरेट डेजर्ट
AI generated image

Gajar Halwa Cake: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे गाजर का हलवा पसंद न हो. यह एक ऐसी डिश है जिसे सर्दियों के दिनों में घर पर जरूर बनाया जाता है. जब आप इसे घर पर तैयार करते हैं तो इसकी मीठी सी खुशबू पूरे घर पर फैल जाती है और सभी इसके बनने का इंतजार करने लगते हैं. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की है जिन्हें गाजर का हलवा पसंद है और वे इसे एक बिलकुल ही यूनिक और मॉडर्न ट्विस्ट के साथ ट्राई करना चाहते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको गाजर के हलवे की नहीं बल्कि गाजर हलवा केक की रेसिपी बताने जा रहे हैं. यह रेसिपी गाजर के हलवे की हल्की खुशबू और जबरदस्त टेस्ट को केक की सॉफ्ट और फ्लफी टेक्सचर के साथ जोड़कर और भी जबरदस्त बनाती है. ठंड के मौसम में जब गाजर का सीजन हो, तब इस फ्यूजन मिठाई को बनाकर आप अपने परिवार और मेहमानों को आसानी से इंप्रेस कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं स्वाद और सेहत से भरपूर गाजर हलवा केक रेसिपी बनाने की आसान रेसिपी.

गाजर हलवा केक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • गाजर – 2 कप, कद्दूकस की हुई
  • दूध – 1 कप
  • खोया – आधा कप
  • चीनी – आधा कप
  • घी – 2 टेबल स्पून
  • काजू, बादाम, किशमिश – 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • इलायची पाउडर – आधा टी स्पून
  • मैदा – 1 कप
  • बेकिंग पाउडर – 1 टी स्पून
  • बेकिंग सोडा – आधा टी स्पून
  • तेल – आधा कप
  • दही – आधा कप
  • चीनी पाउडर – आधा कप
  • वनीला एसेंस – आधा टी स्पून

यह भी पढ़ें: Besan Dhokla Recipe: बिना तेल और झंझट के घर पर बनाएं फूला-फूला बेसन ढोकला, जानें मिनटों में तैयार होने वाली हेल्दी और एनर्जेटिक रेसिपी

यह भी पढ़ें: Masala Makka Fries Recipe: शाम की चाय होगी खास और बच्चों का स्नैक भी हेल्दी, बिना मेहनत और समय बर्बाद किये बनाएं मसाला मक्का फ्राइज

गाजर हलवा केक बनाने की आसान रेसिपी

  • सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस की हुई गाजर डाल दें. अब गाजर को 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें. इसके बाद इसमें दूध डालकर अच्छे से मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक दूध लगभग सूख न जाए.
  • इसके बाद खोया और चीनी डालकर मिलाएं और मिश्रण को 5 मिनट तक पकाएं. इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें. तैयार गाजर के हलवे को ठंडा होने दें.
  • इसके बाद एक बाउल में दही, तेल और पाउडर चीनी डालकर अच्छे से फेंट लें और इसमें वनीला एसेंस डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
    इसके बाद दूसरे बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छान लें. इसके बाद धीरे-धीरे सूखी सामग्री को गीले मिश्रण में मिलाते जाएं और एक स्मूद बैटर तैयार कर लें.
  • अब तैयार गाजर हलवा को ठंडा होने के बाद बैटर में मिलाएं और स्पैचुला की मदद से हल्के हाथों से मिक्स करें ताकि सभी सामग्री एकसमान अच्छे से सेट हो जाए.
  • इसके बाद ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और केक टिन में बटर पेपर लगाएं या तेल से ग्रीस करें. इसके बाद मिश्रण को टिन में डालें और 30 से 35 मिनट तक बेक करें. जब केक गोल्डन ब्राउन हो जाए और टूथपिक साफ निकल आए तो समझिए केक पूरी तरह से तैयार है.
  • अब केक को ठंडा होने दें और फिर ऊपर से थोड़ा ड्राय फ्रूट्स या गाजर हलवे की लेयर लगाकर सजाएं. आप इसे अपने पसंद के हिसाब से या तो गर्म या फिर ठंडा भी खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sevai Cutlet Recipe: बच्चों की टिफिन से लेकर शाम की चाय के लिए परफेक्ट हैं सेवई से बने कटलेट्स, जान लें 15 मिनट में बनने वाली रेसिपी

Previous article ‘मुझे टिकट नहीं मिल रहा, फिर भी संकल्प वही है’, टिकट कटने की सूचना पर भावुक हुए पूर्व BJP MP
Next article पटना जंक्शन पर बनी आधुनिक पार्किंग: यात्रियों के बचेंगे आधे पैसे, मात्र इतना रुपया देना होगा चार्ज
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel