[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Cheese Stuffed Lachha Paratha Recipe: क्रिस्पी लेयर्स और चीजी फ्लेवर्ड लच्छा पराठा आपके डिनर को बनाएगा खास, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

Cheese Stuffed Lachha Paratha Recipe: क्रिस्पी लेयर्स और चीजी फ्लेवर्ड लच्छा पराठा आपके डिनर को बनाएगा खास, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

0
Cheese Stuffed Lachha Paratha Recipe: क्रिस्पी लेयर्स और चीजी फ्लेवर्ड लच्छा पराठा आपके डिनर को बनाएगा खास, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी
AI generated image

Cheese Stuffed Lachha Paratha Recipe: अगर आप डिनर में हमेशा वही रोटियां, दाल-सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो चीज स्टफ्ड लच्छा पराठा एक शानदार ऑप्शन है. यह पराठा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीजी फ्लेवर से भरा होता है. इसकी लेयर्स और मखमली टेक्सचर इसे बाकी पराठों से अलग बनाती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी के लिए यह डिनर या लंच का एकदम परफेक्ट और फुलफिलिंग आइडिया है. इसे बनाना आसान है और स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करेगा. तो चलिए जानती हैं इसकी सबसे आसान और क्विक रेसिपी.

चीज स्टफ्ड लच्छा पराठा के लिए सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • पानी – जरूरत अनुसार
  • मोजरेला चीज – 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • प्रोसेस्ड चीज – आधा कप
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई – 2
  • प्याज बारीक कटी हुई – 1
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • घी/तेल – जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें: Sabudana Cutlet Sandwich Recipe: बच्चों की फेवरेट सैंडविच को मिला नया क्रिस्पी ट्विस्ट, मिनटों में आसानी से बनाएं टेस्टी साबूदाना कटलेट सैंडविच

यह भी पढ़ें: Suji Manchurian Balls Recipe: बच्चों के हेल्थ की नहीं रहेगी टेंशन जब बिना मैदे के घर पर बनेंगे सूजी मंचूरियन बॉल्स, जानें इंस्टेंट रेसिपी

चीज स्टफ्ड लच्छा पराठा बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बर्तन में आटा, नमक और तेल डालें और पानी की मदद से थोड़ा सख्त आटा गूंध लें और इसे 15 मिनट तक ढककर रख दें.
  • इसके बाद एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज, प्रोसेस्ड चीज, हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया, चाट मसाला और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • अब गूंधे हुए आटे से एक मीडियम साइज की लोई लें और इसे हल्का बेलकर उस पर थोड़ा तेल लगाएं और आटा छिड़कें. अब इसे रोल करके लम्बी पट्टी बना लें और सर्पिल की तरह मोड़ लें और फिर इस लोई को बेलकर गोल पराठा तैयार करें.
  • बेला हुआ पराठा हल्का मोटा रखें और बीच में चीज की स्टफिंग डालें और चारों ओर से बंद करके फिर हल्के हाथ से बेल लें. इस बात का ख्याल रखें कि स्टफिंग बाहर न निकले.
  • अब तवा गरम करें और उस पर पराठा डालकर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक घी/तेल लगाकर सेंक लें.
  • आप गरमा-गरम चीज स्टफ्ड लच्छा पराठा को दही, अचार या फिर स्पेशल टमाटर-लहसुन की चटनी के साथ परोस सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Suji Chips Recipe: मिनटों में तैयार करें क्रंची और टेस्टी सूजी के चिप्स, जानें झटपट तैयार होने वाली रेसिपी

Previous article पटना वीमेंस कॉलेज : राष्ट्रीय खेल दिवस पर टीचर्स और छात्राओं के बीच खेलों का आयोजन
Next article पितृपक्ष मेला अवधि में रौशनी की रहे मुकम्मल व्यवस्था : डीएम
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel